facebookmetapixel
Advertisement
क्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेज

अब फिक्स टेम्परेचर पर ही चला पाएंगे AC! सरकार लाने जा रही है नया नियम, 20 से 28 डिग्री तापमान रहेगा मानक

Advertisement

सरकार एयर कंडीशनर के तापमान को 20 से 28 डिग्री के बीच अनिवार्य करने की योजना बना रही है, जिससे बिजली की खपत और बिल दोनों को कम किया जा सके।

Last Updated- June 10, 2025 | 10:17 PM IST
air conditioners
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत पहली बार एयर कंडीशनर (एसी) के तापमान का मानक तय करेगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान और एसी जैसी कूलिंग मशीनों के बढ़ते उपयोग के बीच सभी क्षेत्रों में एसी का तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना अनिवार्य करेगी। इस कवायद का उद्देश्य कूलिंग में अधिक दक्षता लाना और अचानक बिजली की संभावित बढ़ती मांग को नियंत्रित करना के साथ-साथ बिजली बिल में कमी लाना है।

ALSO READ: EV की राह में संकट! मैग्नेट की किल्लत से ऑटो सेक्टर पर मंडराया खतरा

इसका मतलब है कि अगर नए नियम लागू कर दिए जाते हैं तो अभी जिन एसी को आप 18 अथवा 16 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं उन्हें आपको न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस पर चलाना हगा। इसके अलावा अभी एसी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है और नए नियम के बाद वह 28 डिग्री पर सीमित हो जाएगा।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के 2020 के आदेश के अनुसार, सभी कमरों और कारों के एसी के लिए डिफॉल्ट तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट किया जाना चाहिए, जो सभी ब्रांडों और स्टार-लेबल वाले एसी के प्रकारों पर लागू होता है, लेकिन उपयोगकर्ता ऊर्जा दक्षता और आराम करने के लिए वाणिज्यिक भवनों में इसे 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रखते हैं।

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने फैसला किया है एसी का न्यूनतम तापमान 20°डिग्री तथा अधिकतम तापमान 28°डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया जाएगा, ताकि एयर सी के उपयोग में एकरूपता लाई जा सके तथा अत्यंत कम सेटिंग के कारण होने वाली अत्यधिक बिजली खपत को कम करने में मदद मिल सके।’उल्लेखनीय है कि फिलहाल संबंधित मंत्रालयों, विनिर्माताओं और वाहन उद्योग के साथ परामर्श जारी है। परामर्श पूरा होने के बाद दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और फिर इन्हें लागू किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement