facebookmetapixel
67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Salary Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस साल भारतीय कंपनियां कर सकती हैं 10 प्रतिशत का इंक्रीमेंट

Last Updated- January 16, 2023 | 4:11 PM IST
Retail tech firm Ace Turtle raises Rs 293 crore

भारतीय कंपनियां इस साल वेतन में औसतन 9.8 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं। यह पिछले वर्ष 2022 में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा अधिक है। कोर्न फेरी के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार शीर्ष प्रतिभाओं के लिए यह वेतन वृद्धि कहीं अधिक होगी।

कंपनियां विभिन्न प्रतिभा प्रबंधन कदमों और क्षतिपूर्ति योजनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण और प्रमुख प्रतिभाओं को बनाए रखने पर ध्यान दे रही हैं। सर्वेक्षण में लगभग 800,000 से अधिक कर्मचारियों वाले 818 संगठनों को शामिल किया गया। इस सर्वेक्षण के अनुसार 2023 में भारत में वेतन में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

महामारी से प्रभावित वर्ष 2020 में वेतन वृद्धि 6.8 प्रतिशत से काफी कम थी। लेकिन मौजूदा वृद्धि का रुख मजबूत और बेहतर स्थिति को दर्शाती है। भारत के बढ़े हुए डिजिटल क्षमता निर्माण पर ध्यान दिये जाने के अनुरूप, सर्वेक्षण में जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में क्रमशः 10.2 प्रतिशत और 10.4 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

कोर्न फेरी के अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा, ‘‘हालांकि दुनिया भर में मंदी और आर्थिक नरमी की चर्चा हो रही है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के छह प्रतिशत की दर से आगे बढ़ने का आशा की जा रही है।’’

सिंह ने आगे कहा कि प्रमुख प्रतिभाओं के लिए वेतन वृद्धि 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक भी हो सकती है। कुछ अन्य क्षेत्रों के लिए यह वेतन वृद्धि – सेवा क्षेत्र के लिए 9.8 प्रतिशत, वाहन के लिए 9 प्रतिशत, रसायन के लिए 9.6 प्रतिशत, उपभोक्ता सामान के लिए 9.8 प्रतिशत और खुदरा क्षेत्र में 9 प्रतिशत होने का अनुमान है।

First Published - January 16, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट