facebookmetapixel
Advertisement
Anti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेत

Omaxe Builder के चेयरमैन सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 5:22 PM IST

गौतमबुद्ध नगर जिले के बीटा-2 थाना में एक व्यक्ति ने ओमेक्स बिल्डर (Omaxe Builder) के चेयरमैन सहित छह लोगों के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी कर उनकी रकम हड़पने की शिकायत दर्ज कराई है।

बीटा-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने बीती रात को ओमेक्स बिल्डर के चेयरमैन रोहतास गोयल, प्रबंध निदेशक मोहित गोयल, निदेशक जतिन गोयल, विनीत गोयल,गुरनाम सिंह और निशांत जैन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, ओमेक्स बिल्डर की ओर मामले पर अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मिश्रा ने बताया कि यह प्राथमिकी अदालत के आदेश पर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बिल्डर कंपनी ने बीटा-2 स्थित ओमेक्स कनॉट प्लेस की दुकान संख्या 140 उन्हें 20,90,521 रूपये में बेचा था और बुकिंग के दौरान उन्होंने 18,50,835 रुपये का भुगतान कर दिया था।

पीड़ित के मुताबिक उसने बाद में 2,29,686 रुपये चेक के जरिये कंपनी को दिए और बिल्डर ने दो साल में दुकान पर कब्जा देने का वादा किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक वर्ष पश्चात बिल्डर ने बिजली उपकरण, लीज रेंट, पावर बैकअप, उपकरण, मेंटेनेंस व बिजली मीटर के नाम पर और 1,44,125 रुपये लिए और इस प्रकार उन्होंने कुल 22,34,646 रुपये का भुगतान बिल्डर को किया।

पुलिस ने तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़ित को जब दुकान पर कब्जा नहीं मिला तो उसने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जाकर परियोजना की जानकारी ली जहां पता चला कि जो दुकान उन्हें आवंटित की गई है उसका नक्शा प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया है।

मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने उनके और उनकी तरह कई अन्य के साथ धाखोधड़ी की है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस बारे में ओमेक्स ग्रुप के पदाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement