facebookmetapixel
Advertisement
MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथफ्रांस भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करेगा, 2030 तक 30,000 का लक्ष्य: मैक्रोंयूके यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत वापसी का समय तय नहीं: माल्याएनवीडिया और एलऐंडटी की साझेदारी, भारत में सॉवरिन गीगावॉट स्तर की एआई फैक्टरी बनेगीFY26 में IPO लिस्टिंग गेन कमजोर, सिर्फ 65% ऑफर ही इश्यू प्राइस से ऊपर खुलेआधुनिक एआई प्रणालियां अच्छी, पर उनमें संगति नहीं : गूगल डीपमाइंड

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट! VVIP मूवमेंट से आज कई मार्गों पर डायवर्जन, पीएम मोदी के भाजपा मुख्यालय जाने की संभावना

Advertisement

यातायात की वास्तविक स्थिति के आधार पर अतिरिक्त मार्ग परिवर्तन भी किए जा सकते हैं। पार्किंग की अनुमति केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही होगी

Last Updated- November 14, 2025 | 7:02 PM IST
Delhi Traffic
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Delhi Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर मध्य दिल्ली में दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे के बीच प्रतिबंध, मार्ग परिवर्तन और पार्किंग पर अंकुश लगाने संबंधी परामर्श जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा मुख्यालय जाने की संभावना के मद्देनजर यातायात पाबंदियां लगाई गई हैं।

इन मार्गों पर जाने से बचें

बिहार विधानसभा चुनाव में राजग भारी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। परामर्श के अनुसार डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट, आईटीओ चौक, आईपी मार्ग, बीएसजेड मार्ग, डीडीयू मार्ग, टैगोर रोड, विष्णु दिगंबर मार्ग, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जांगीर रोड और प्रेस रोड के आसपास के कैरिजवे और सर्विस रोड पर निर्दिष्ट घंटों के दौरान प्रतिबंध या मार्ग परिवर्तन रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन मार्गों पर आवाजाही करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों से अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Also Read: Bihar Election Results 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जीत पर नीतीश कुमार और NDA सहयोगियों को बधाई दी

इन जगहों पर नहीं मिलेगी पार्किंग की अनुमति

यातायात की वास्तविक स्थिति के आधार पर अतिरिक्त मार्ग परिवर्तन भी किए जा सकते हैं। पार्किंग की अनुमति केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही होगी। पुलिस ने बताया कि बहादुरशाह जफर मार्ग, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग, टैगोर रोड, विष्णु दिगंबर मार्ग, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जांगीर रोड और प्रेस रोड के दोनों तरफ किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। लोगों से यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करने तथा दिये गये निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement