facebookmetapixel
SEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूती

आर इन्फ्रा के लिए धन नहीं देगी दिल्ली सरकार

Last Updated- January 04, 2023 | 11:47 PM IST
Republic Day 2025: DMRC's gift to those watching the parade, Delhi Metro will start running from 3 am परेड देखने वालों को DMRC की सौगात, तड़के 3 बजे से दौड़ने लगेंगी दिल्ली मेट्रो
Shutterstock

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि दिल्ली सरकार पंचाट के फैसले के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) को भुगतान करने को तैयार नहीं है। डीएमआरसी ने पंचाट के फैसले के मुताबिक भुगतान करने हेतु धन जुटाने के लिए राइट्स इश्यू पेश किया था और दिल्ली सरकार ने अपने हिस्से का 3,565.64 करोड़ रुपये देने से मना कर दिया है।

डीएमआरसी ने अपने मौजूदा शेयरधारकों केंद्र व दिल्ली सरकार से 7,131 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 15 दिसंबर को राइट्स इश्यू जारी किया था। इसका मकसद रिलायंस इन्फ्रा (आर-इन्फ्रा) के साथ चल रही खींचतान खत्म करना था। डीएएमईपीएल आर इन्फ्रा की एक इकाई है। वहीं डीएमआरसी में केंद्र व दिल्ली सरकार की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आरइन्फ्रा की सहायक इकाई को पंचाट के फैसले के मुताबिक धन का भुगतान न करने पर उच्चतम न्यायालय द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद कंपनी के बोर्ड ने 13 दिसंबर को एक बैठक कर राइट्स इश्यू लाने का फैसला किया था। यह इश्यू 11 जनवरी को बंद होगा और डीएमआरसी ने दोनो शेयरधारकों को बराबर बराबर इक्विटी शेयर कैपिटल में सब्सक्राइब करने को कहा था। दोनों के हिस्से में 3,564.64 करोड़ रुपये आता है। इसने यह भी कहा था कि अगर पंचाट के फैसले के मुताबिक उसे भुगतान करने को बाध्य किया गया तो दिल्ली मेट्रो के परिचालन का काम पूरी तरह ठप हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: सेवा पीएमआई 6 माह के शीर्ष पर

दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी को इस संकट से उबारने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके पास फर्म की ओर से मांगी जा रही राशि के लिए बजट में प्रावधान नहीं है। दिल्ली सरकार ने यह भी कहा है कि अगर ठेके संबंधी चूक के कारण विवाद होता है तो उसके भुगतान के लिए शेयरहोल्डर जिम्मेदार नहीं हैं। वहीं केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने डीएमआरसी से कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है। निदेशक मंडल की अगली बैठक 16 जनवरी को होगी।

First Published - January 4, 2023 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट