facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25650 के नीचेChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलर

Delhi: दिल्ली के मशहूर गुलाटी रेस्तरां में लगी आग

Delhi: डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दो बज कर करीब 48 मिनट पर रेस्तरां में उस जगह पर आग लगी जहां लोग बैठते हैं।

Last Updated- July 17, 2024 | 11:15 AM IST
Delhi Gulati restaurant
Visual from the spot (ANI)

दिल्ली में इंडिया गेट के समीप पंडारा रोड पर स्थित प्रसिद्ध गुलाटी रेस्तरां में मंगलवार देर रात आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दो बज कर करीब 48 मिनट पर रेस्तरां में उस जगह पर आग लगी जहां लोग बैठते हैं। देखते ही देखते आग पहली मंजिल तक फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि चार दमकल वाहनों को मौके पर भेज कर एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग से कुछ फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है। मामले की जांच की जा रही है।

First Published - July 17, 2024 | 11:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट