facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Cyclone Dana: एनडीआरएफ ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में 56 टीम तैनात कीं

Advertisement

Cyclone Dana: अरबी में दाना का अर्थ "उदारता" होता है और कतर ने क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण की मानक परंपरा के अनुसार इस चक्रवात का नाम चुना है।

Last Updated- October 24, 2024 | 6:40 AM IST
Cyclone Dana: NDRF deployed 56 teams in five states including Odisha and West Bengal चक्रवात ‘दाना’: एनडीआरएफ ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में 56 टीम तैनात कीं

Cyclone Dana: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने ‘दाना’ चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में कुल 56 टीम तैनात की हैं। चक्रवात के 24 और 25 अक्टूबर के बीच ओडिशा के तट पर पहुंचने का अनुमान है। NDRF के उप महानिरीक्षक (संचालन) मोहसिन शाहेदी ने बताया कि इन टीमों के पास खंभे और पेड़ काटने वाले उपकरण, नौकाएं, बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा और बाढ़ से बचाव के लिए अन्य उपकरण हैं।

बल के अधिकारी ने कहा, “आईएमडी और अन्य एजेंसियों के अनुमान के मद्देनजर हमारा ध्यान ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर है।” एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के मद्देनजर राज्यों ने कुल 45 टीम मांगी थीं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कुल 56 टीम निर्धारित की हैं, जिनमें से 45 अभी सक्रिय रूप से तैनात हैं। ओडिशा में 20 टीम हैं, जिनमें से एक रिजर्व में है, जबकि पश्चिम बंगाल में 17 में से 13 रिजर्व हैं।

दूसरे अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ के अलावा संबंधित राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी भी इन इलाकों में तैनात हैं। NDRF ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में नौ-नौ जबकि छत्तीसगढ़ में एक टीम तैनात की है, क्योंकि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात चक्रवात के आने के बाद इन राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि बचाव दल, राज्य के बलों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तटीय व प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकाल रहे हैं।

Also read: Byju’s की और बढ़ेगी मु​श्किल, सुप्रीम कोर्ट ने दिवालिया प्रक्रिया पर NCLT के आदेश को किया खारिज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि चक्रवात के शुक्रवार सुबह लगभग 70 किलोमीटर दूर भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर की रात से शुरू होकर 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी।

IMD के अनुसार, चक्रवात के पहुंचने के दौरान अधिकतम गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। अरबी में दाना का अर्थ “उदारता” होता है और कतर ने क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण की मानक परंपरा के अनुसार इस चक्रवात का नाम चुना है।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 6:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement