facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Ayodhya: राम मंदिर यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक बूस्टर, बढ़ेगा टैक्स कलेक्शन

Advertisement

स्टॉक मार्केट रिसर्च फर्म जेफरीज का दावा है कि अयोध्या धाम श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में वेटिकन सिटी और मक्का को भी पीछे छोड़ देगा।

Last Updated- January 23, 2024 | 11:06 PM IST
अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक डेस्टिनेशन बनने की राह पर, IHCL सीईओ ने कही ये बात… Ayodhya on track to become world's biggest spiritual destination: IHCL CEO

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक बूस्टर साबित होगा। राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के साथ अयोध्या में आर्थिक मोर्चे पर खासी तरक्की देखने को मिली है। जहां पिछले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अयोध्या के लिए 49,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए थे। वहीं, इस जिले से निर्यात भी ढाई गुना तक बढ़ चुका है। अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अयोध्या आने वाले समय में न सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि दर्ज करने जा रहा है, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई देगा।

टैक्स कलेक्शन 25,000 करोड़ रुपये तक होगा

एसबीआई रिसर्च ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि राम मंदिर और अन्य पर्यटन केंद्रित पहलों के चलते उत्तर प्रदेश को 2024-25 में 25,000 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन होने की उम्मीद है। इसमें अयोध्या सबसे अहम कारण होगा।

राम मंदिर बनने के बाद न सिर्फ उत्तर प्रदेश और देश के अंदर बल्कि दुनिया के कई हिस्सों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जो यहां पर्यटन को लेकर एक बड़ा बूस्ट साबित होगा। दावा किया जा रहा है कि पर्यटन में होने वाली वृद्धि से उत्तर प्रदेश इस वर्ष करीब 4 लाख करोड़ रुपए की आय हासिल करेगा।

वेटिकन सिटी और मक्का से भी आगे निकल जाएगी अयोध्या

स्टॉक मार्केट रिसर्च फर्म जेफरीज का दावा है कि अयोध्या धाम श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में वेटिकन सिटी और मक्का को भी पीछे छोड़ देगा। ये दोनों स्थान कई वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में सबसे आगे रहे हैं और यहां प्रति वर्ष करीब 3 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं। दावा है कि राम मंदिर की वजह से अयोध्या इन दोनों को पीछे छोड़ देगा।

Also read: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहले दिन लाखों लोगों ने किए राम लला के दर्शन

टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में यूपी की पकड़ होगी और मजबूत

रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या टूरिज्म का एक बड़ा हॉट स्पॉट बनने जा रहा है और यहां एक वर्ष के अंदर 5 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। जेफरीज ने ये भी कहा है कि हजारों करोड़ खर्च करके अयोध्या धाम में निर्मित नए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, टाउनशिप और रोड कनेक्टिविटी के साथ ही नए होटल्स के निर्माण से यहां का परिदृश्य बदल चुका है। इससे उत्तर प्रदेश का भारत के मानचित्र पर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में दूसरा स्थान और मजबूत होगा।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement