facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

बिहार और बंगाल के पानी में सबसे ज्यादा आर्सेनिक, फसलें हो रही हैं प्रभावित: केंद्र सरकार ने NGT से कहा

Advertisement

दूषित भूजल से सिंचाई खेतों की मिट्टी में आर्सेनिक के मिलने का प्रमुख कारण है जो अंततः खाद्य श्रृंखला में इसके प्रवेश का कारण बनता है।

Last Updated- December 22, 2024 | 5:05 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को बताया है कि पश्चिम बंगाल और बिहार में भूजल आर्सेनिक से सबसे अधिक प्रभावित है। NGT चावल के आर्सेनिक से प्रभावित होने का संदेह पर सुनावई कर रहा है क्योंकि यह पानी और मिट्टी से विषैले अर्ध-धात्विक तत्व को अधिक अवशोषित करता है। 

इससे पहले हरित अधिकरण (NGT) ने इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। NGT अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ ने 16 दिसंबर के आदेश में कहा कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से जानकारी मांगने के बाद अपना जवाब दाखिल किया था। 

केंद्र ने अपने जवाब में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल और बिहार में भूजल में आर्सेनिक संदूषण सर्वाधिक है। दूषित भूजल से सिंचाई खेतों की मिट्टी में आर्सेनिक के मिलने का प्रमुख कारण है जो अंततः खाद्य श्रृंखला में इसके प्रवेश का कारण बनता है।’’

जवाब में कहा गया है कि चावल में विषैले तत्व की मात्रा काफी अधिक हो सकती है क्योंकि इसकी पैदावार पानी में होती है। इस पर अधिकरण ने कहा कि केन्द्र के जवाब के अनुसार पौधों में आर्सेनिक सामग्री जड़ों, तनों और और फिर पत्तियों में पहुंचती हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पत्ते वाली सब्जियों (पालक, मेथी आदि) और भूमिगत सब्जियों (चुकंदर, मूली आदि) के खाने योग्य भागों में बैंगन, सेम, भिंडी, टमाटर आदि के खाने योग्य भागों की तुलना में बहुत अधिक आर्सेनिक पाया गया।’’

केन्द्र की ओर से दिए गए उत्तर में मृदा-पौधे प्रणाली में आर्सेनिक के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न उपचारात्मक उपाय भी सुझाए गए। 

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement