facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Ujjivan Small Finance Bank ने 364.5 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज को बेचने की तैयारी की! क्या होगी बोली प्रक्रिया?

Advertisement

स्विस चैलेंज नीलामी के तहत एआरसीआईएल और एवेन्यू कैपिटल की 34.26 करोड़ रुपये की एंकर बोली, माइक्रोफाइनेंस सेक्टर पर बढ़ता दबाव।

Last Updated- February 24, 2025 | 10:44 PM IST
Ujjivan Bank Q1 result: Net profit up 60% to Rs 324 crore

बेंगलूरु की उज्जीवन स्माल फाइनैंस बैंक ने 364.5 करोड़ रुपये के फंसे हुए माइक्रो बैंकिंग पोर्टफोलियो ऋण बेचने के लिए प्रति-बोली आमंत्रित की है। यह बोली स्विस चैलेंज नीलामी के माध्यम से आमंत्रित की गई है। मामले के जानकार कई सूत्रों ने बताया कि इस नीलामी में एवेन्यू कैपिटल और भारतीय स्टेट बैंक समर्थित एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड (एआरसीआईएल) की ओर से 34.26 करोड़ रुपये की एंकर बोली लगाई गई है। एंकर बोली की राशि के हिसाब से ऋणदाता को 90 प्रतिशत हानि होगी।

बैंक ने 1,19,478 खातों का बकाया बिक्री के लिए रखा है। बैंक ने 26 फरवरी तक नकदी व सिक्योरिटी रसीद के आधार पर प्रति-बोली आमंत्रित की है। इसमें 34.26 करोड़ रुपये की एंकर बोली के ऊपर 5 फीसदी का मार्कअप शामिल है।
अगर कोई प्रति-बोली नहीं आती है तो एंकर बोली लगाने वाली एआरसीआईएल को बैंक की परिसंपत्तियों की बिक्री में सफल बोलीदाता माना जाएगा। बहरहाल अगर प्रति-बोली आती है तो एआरसीआईएल को यह मौका दिया जाएगा कि वह सबसे ज्यादा राशि की प्रति-बोली का मिलान करते हुए अपनी बोली बढ़ा सके।

बैंक द्वारा बिक्री के लिए रखी गई फंसी माइक्रो बैंकिंग परिसंपत्ति में 294.5 करोड़ रुपये के ऋण पूल शामिल हैं, जिनकी किस्तें 150 दिन पहले (डीपीडी) चुकाई जानी थीं तथा इनमें से 70 करोड़ रुपये के ऋण बैंक द्वारा बट्टे खाते में डाल दिए गए हैं। माइक्रोफाइनैंस सेक्टर पिछले कुछ महीनों से कई चुनौतियों से जूझ रहा है और इस सेग्मेंट की संपत्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय गिरावट आई है। माइक्रोफाइनैंस सेक्टर में उद्योगवार दबाव इसलिए बना है क्योंकि ऋण वृद्धि पर ध्यान नहीं दिया गया और ग्राहकों को कई लोन जारी किए गए। इससे ऋणदाताओं की उल्लेखनीय ओवरलैपिंग हुई।

प्रमुख बैंकों और माइक्रोफाइनैंस पर केंद्रित गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के कर्ज में इस सेग्मेंट में चूक बहुत ज्यादा बढ़ी है। इसकी वजह से कुछ बैंकों ने अपने पोर्टफोलियो की बिक्री शुरू की है।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement