facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

पिछड़ा अरट्टई, व्हाट्सऐप फिर नंबर एक; एआई सर्च इंजन परप्लेक्सिटी ने भारतीयों का ध्यान ज्यादा खींचा

Advertisement

सेंसर टॉवर के आंकड़ों के अनुसार 3-11 अक्टूबर तक सभी मुफ्त ऐप्स में डाउनलोड में नंबर 1 पर रहने वाला अरट्टई की रैंकिंग 20 अक्टूबर को तेजी से गिरी और यह 47वें स्थान पर आ गया।

Last Updated- October 26, 2025 | 10:20 PM IST
Whatsapp

लगभग दो हफ्तों तक जोहो का देसी मैसेजिंग ऐप अरट्टई (Arattai) गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड में नंबर 1 स्थान पर रहने के बाद अब फिर पिछड़ गया और मेटा द्वारा संचालित व्हाट्सऐप दोबारा अपने नए प्रतिद्वंद्वी से आगे निकल गया है। लेकिन ऐसा लगता है कि अरविंद श्रीनिवास और दो अन्य लोगों द्वारा स्थापित अमेरिका में मुख्यालय वाले एआई आधारित सर्च इंजन एप्लिकेशन (ऐप) परप्लेक्सिटी ने भारतीयों का ध्यान ज्यादा खींचा है। इसका मूल्यांकन पहले ही 20 अरब डॉलर हो चुका है। केवल एक दिन को छोड़ दें तो यह 13 अक्टूबर से अब तक शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। सितंबर और अक्टूबर में इसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

सेंसर टॉवर के आंकड़ों के अनुसार 3-11 अक्टूबर तक सभी मुफ्त ऐप्स में डाउनलोड में नंबर 1 पर रहने वाला अरट्टई की रैंकिंग 20 अक्टूबर को तेजी से गिरी और यह 47वें स्थान पर आ गया। इसके बाद 24 अक्टूबर को और गिरकर 75वें स्थान पर, अगले दिन 78वें और 26 अक्टूबर को 80वें स्थान पर आ गया। अरट्टई की इस तेज गिरावट ने व्हाट्सऐप को आगे बढ़ने में मदद की और इन तिथियों में इसने 20वां, 19वां और 21वां स्थान हासिल किया।

व्हाट्सऐप के पहले से ही 40 करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहक है, जबकि अनुमान है कि अरट्टई ने अक्टूबर की शुरुआत तक 75 लाख डाउनलोड का आंकड़ा छू लिया और इसे कई कैबिनेट मंत्रियों से लेकर आनंद महिंद्रा जैसी प्रमुख कॉरपोरेट हस्ती ने भी डाउनलोड कर अपना समर्थन दिया।

यही रुझान ऐपल स्टोर पर भी देखा गया, जहां अरट्टई 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शीर्ष स्थान पर रहा लेकिन 17 अक्टूबर को गिरकर 21वें स्थान पर आ गया, और 25 अक्टूबर को और गिरकर 58वें स्थान पर आ गया। अच्छी खबर हालांकि यह है कि व्हाट्सऐप इन सभी दिनों में रैंकिंग में अरट्टई से पीछे रहा।

दूसरी ओर, परप्लेक्सिटी ने डाउनलोड में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यह 27 सितंबर से लगभग एक महीने से गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष चार सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप में शामिल रहा है। इतना ही नहीं, इसने भारत में सभी ऐप के बीच डाउनलोड में चैटजीपीटी को नंबर 2 या 3 स्थान पर पहुंचा दिया है।

लेकिन, ऐपल आईफोन यूजर्स के लिए उनकी पसंद चैटजीपीटी बनी हुई है, जो डाउनलोड की बात आने पर रैंकिंग में परप्लेक्सिटी से काफी आगे रहा है। उदाहरण के लिए 26 अक्टूबर को जहां सेंसर टावर के अनुसार चैटजीपीटी समग्र डाउनलोड में 8वें स्थान पर रहा, वहीं परप्लेक्सिटी 22वें नंबर पर होड़ कर रहा था।

अनुमानों के अनुसार, परप्लेक्सिटी के इस वर्ष 2.2 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हो चुके हैं और लॉन्च होने के बाद से इस ऐप को मध्य अक्टूबर तक 1.39 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। साथ ही एयरटेल के साथ एक समझौते के तहत पात्र ग्राहकों को 12 महीने की परप्लेक्सिटी प्रो सदस्यता मिल सकती है। इस कारण भी इस ऐप के उपयोग को बढ़ावा मिला।

Advertisement
First Published - October 26, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement