facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत, कोस्पी 6% उछला; ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Infrastructure bonds: इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा SBI

Advertisement

Infrastructure bonds: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस वित्तीय वर्ष में पहली बार बॉन्ड जारी करने जा रहा है।

Last Updated- June 18, 2024 | 3:43 PM IST
SBI

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड (infrastructure bonds) जारी करके लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। दो निवेश बैंकरों ने बताया कि इस बारे में बैंक ने बाजार के जानकारों से बातचीत शुरू कर दी है।

बैंकरों में से एक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि “एसबीआई ने बैंकरों को 10 या 15 साल के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करने की योजना के बारे में बताया है और निवेशकों के फीडबैक के आधार पर अवधि को अंतिम रूप दिया जाएगा।”

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस वित्तीय वर्ष में पहली बार बॉन्ड जारी करने जा रहा है। बैंकरों का कहना है कि SBI जुलाई की शुरुआत में इन बॉन्ड्स को खरीदने के लिए लोगों से बोलियां मंगा सकता है।

गौरतलब है कि जनवरी में SBI ने 5,000 करोड़ रुपये की परपेचुअल बॉन्ड (अनंतकालिक बॉन्ड) जारी किए थे, जिनपर 8.34% का ब्याज मिलता है। पिछले वित्तीय वर्ष में इस बैंक ने 15 साल के इंफ्रास्‍ट्रक्चर बॉन्ड जारी करके कुल 20,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस महीने की शुरुआत में, SBI ने अपनी लंदन शाखा के माध्यम से $100 मिलियन जुटाए। इसके लिए उन्होंने तीन साल की सीनियर इनसिक्योर्ड फ़्लोटिंग-रेट बॉन्ड बेचे। इन बॉन्डों को SOFR से 95 बेसिस पॉइंट ऊपर बेचा गया। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement