facebookmetapixel
Advertisement
‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तार

मजबूत अमेरिकी आंकड़े से रुपये और सरकारी बॉन्ड में तेजी

Advertisement

बाजार कारोबारियों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को गिरने से बचाने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया।

Last Updated- November 06, 2023 | 10:23 PM IST
Rupee and Dollar

रुपये ने सोमवार को कारोबार के अंत तक अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसा कमजोर होकर 83.22 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 83.29 पर बंद हुआ था।

डीलरों का कहना है कि अनुमान से कम अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों के बाद डॉलर सूचकांक में गिरावट आई और रुपया 14 पैसे मजबूत होकर खुला।

यह आंकड़ा 150,000 पर रहा जबकि इसके 180,000 के आसपास रहने का अनुमान जताया गया था। इसके अलावा अमेरिकी बेरोजगारी दर भी 3.8 प्रतिशत के अनुमान के मुकाबले 3.9 प्रतिशत पर रही।

सरकार के स्वामित्व वाले बैंक के एक डीलर ने कहा, ‘रोजगार आंकड़े के बाद डॉलर कमजोर हो गया। इसलिए रुपया तेजी के साथ खुला। बाद में विदेशी बैंकों ने डॉलर में खरीदारी की जिससे कुछ इक्विटी निकासी दर्ज की गई और आखिरकार रुपये में गिरावट आ गई।’

बाजार कारोबारियों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को गिरने से बचाने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया। एक अन्य सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘आरबीआई ने 83.24 प्रति डॉलर के स्तर पर हस्तक्षेप किया। राष्ट्रीयकृत बैंकों ने उसकी ओर से डॉलर बेचे।’

शुक्रवार को अनुकूल आंकड़ों के बाद 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल घट गया। डीलरों का कहना है कि हालांकि आरबीआई द्वारा ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) नीलामी को लेकर जारी अनिश्चितता से कारोबारियों ने बड़े दांव लगाने से परहेज किया।

10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल शुक्रवार की तुलना में 7.31 प्रतिशत पर सपाट बंद हुआ। डीलरों का कहना है कि कुछ कारोबारियों ने मुनाफे पर बॉन्ड बेचे जिससे प्रतिफल को बढ़ावा मिला। एक अन्य डीलर ने कहा, ‘जिन कारोबारियों ने 7.34-7.35 के स्तर पर खरीदारी की थी, उन्होंने सोमवार को बिकवाली की।’

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने मौद्रिक नीतिगत बयान में कहा था कि केंद्रीय बैंक तरलता बढ़ाने के लिए ओएमओ का रास्ता अपना सकता है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने ओएमओ बिक्री के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई और कहा कि यह मौजूदा नकदी हालात पर निर्भर करेगा।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement