facebookmetapixel
Advertisement
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोकसरकार ने सोने-चांदी पर बढ़ाया टैक्स, एक्सपर्ट बोले- 2013 जैसी स्थिति लौट सकती है‘मुझे पाकिस्तान पर भरोसा नहीं’, ट्रंप के करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम का तीखा हमलाMSCI Index में बड़ा बदलाव, Adani Energy से लेकर MCX तक कई भारतीय कंपनियां शामिलआर्थिक परेशानी मंजूर लेकिन ईरान को परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे: ट्रंपतेल, युद्ध और मानसून… इन 3 वजहों से फिर बढ़ सकती है महंगाईGold, Silver Price Today: आयात शुल्क बढ़ने से सोने ने दिखाया दम, चांदी फिर ₹3 लाख पारक्या AI कंपनियों का नया दौर शुरू हो चुका है? Fractal ने दिए बड़े संकेतManipal Health ने खरीदा मुंबई का बड़ा अस्पताल, हेल्थकेयर सेक्टर में हलचलCoal India अब सिर्फ कोयला नहीं! चिली में Lithium खदान पर बड़ी तैयारी

IndusInd Bank की बढ़ सकती है मुश्किलें! SFIO ने ₹1,960 करोड़ की अकाउंटिंग गड़बड़ी की जांच शुरू की

Advertisement

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 212 केंद्र सरकार को गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को जटिल कंपनी धोखाधड़ी जांच सौंपने का अधिकार देती है

Last Updated- December 24, 2025 | 7:35 PM IST
IndusInd Bank

सफेदपोश अपराधों की जांच करने वाली एजेंसी गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) ने इंडसइंड बैंक के डेरिवेटिव सौदों में अकाउंटिंग संबंधी गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी है। इससे बैंक को 1,960 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘…बैंक को SFIO से 23 दिसंबर, 2025 को एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 212 के तहत इंडसइंड बैंक लि. के मामलों की जांच के संबंध में प्रासंगिक जानकारी मांगी गई है।’’

क्यों SFIO ने शुरू की जांच?

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 212 केंद्र सरकार को गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को जटिल कंपनी धोखाधड़ी जांच सौंपने का अधिकार देती है। इससे रिपोर्टों, विशेष प्रस्तावों, जनहित या सरकारी अनुरोधों के आधार पर जांच की जा सकती है और SFIO को वित्तीय गड़बड़ी की जांच करने के लिए व्यापक शक्तियां प्राप्त होती हैं।

Also Read: Cabinet Decision: दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंजूरी, 13 नए स्टेशन जुड़ेंगे; ₹12,015 करोड़ होंगे खर्च

बैंक ने 18 दिसंबर को कहा था कि वाणिज्यिक बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित) और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों में धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन पर आरबीआई के 15 जुलाई, 2024 के मास्टर दिशानिर्देशों में यह अनिवार्य किया गया है कि आरबीआई को रिपोर्ट की गई एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की राशि से संबंधित किसी भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत SFIO को भी दी जानी चाहिए।

इसके मुताबिक, बैंक ने कहा कि आंतरिक डेरिवेटिव कारोबार के लेखांकन, बैंक के ‘अन्य परिसंपत्तियों’ और ‘अन्य देनदारियों’ खातों में कुछ अप्रमाणित शेष राशियों और छोटी राशि के कर्ज (माइक्रोफाइनेंस) पर ब्याज आय/शुल्क आय से संबंधित मामलों की रिपोर्ट दो जून, 2025 को एसएफआईओ को दी गई थी।

बैंक में ₹1,960 करोड़ की अकाउंटिंग गड़बड़ी

बाह्य लेखा परीक्षक ने अप्रैल में डेरिवेटिव पोर्टफोलियो (वायदा एवं विकल्प कारोबार) में अकाउंटिंग संबंधी विसंगतियों के कारण 31 मार्च, 2025 तक लाभ और हानि पर संचयी प्रतिकूल लेखांकन प्रभाव 1,959.98 करोड़ रुपये बताया था। इंडसइंड बैंक ने 15 अप्रैल को एक अन्य बाहरी एजेंसी की रिपोर्ट का खुलासा किया। इसमें कहा गया था कि डेरिवेटिव कारोबार में लेखांकन चूक के कारण इसकी शुद्ध संपत्ति पर 1,979 करोड़ रुपये का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Also Read: Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली HC ने केंद्र को फटकारा, कहा- एयर प्यूरीफायर पर 18% GST बोझ है

बैंक ने डेरिवेटिव सौदों से संबंधित विसंगतियों के कारण दिसंबर, 2024 तक अपनी शुद्ध संपत्ति पर (कर-पश्चात आधार पर) 2.27 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव आंका है। निजी क्षेत्र के बैंक ने पिछले महीने डेरिवेटिव सौदों में लेखांकन संबंधी गड़बड़ियों की सूचना दी। इसका अनुमान है कि दिसंबर, 2024 तक बैंक की कुल संपत्ति पर लगभग 2.35 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 24, 2025 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement