facebookmetapixel
Advertisement
मिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियमStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचल

RBI: नियामक आवेदनों और मंजूरियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल की हुई शुरुआत

Advertisement

RBI Portal launch: पोर्टल से व्यक्ति और इकाइयां अथराइजेशन और नियामकीय मंजूरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Last Updated- May 28, 2024 | 11:04 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नियामक आवेदनों और मंजूरियों के लिए मंगलवार को ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इसके साथ ही सरकारी प्रतिभूतियों का लेनदेन करने वाले व्यक्तियों के लिए एक मोबाइल ऐप और फिनटेक व ऋणदाताओं की जानकारी के लिए 2 रिपॉजिटरी भी पेश की गई है।

प्रवाह (प्लेटफॉर्म फार रेगुलेटरी ऐप्लीकेशन, वैलिडेशन ऐंड अथॅराइजेशन) पोर्टल से व्यक्ति और इकाइयां अथराइजेशन और नियामकीय मंजूरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही व्यक्ति व इकाइयां इस पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति की निगरानी भी कर सकेंगे, जो सुरक्षित व केंद्रीकृत व्यवस्था है। इस समय रिजर्व बैंक की मंजूरियों से जुड़े 60 विभिन्न आवेदन फॉर्म पोर्टल पर मौजूद है।

रिजर्व बैंक ने रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के लिए एक ऐप्लीकेशन भी पेश किया है। इसके माध्यम से कोई व्यक्ति सरकारी प्रतिभूतियों की लेनदेन कर सकता है। दास ने इसके पहले कहा था कि नियमक एक रिटेल डायरेक्ट ऐप पेश करेगा, जिससे कि खुदरा निवेशकों की सुविधा बढ़ेगी और इससे सरकार की प्रतिभूतियों की बाजार में पैठ बढ़ेगी।

इस समय रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के माध्यम से खुदरा निवेशकों को विभिन्न वित्तीय साधनों जैसे केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों, ट्रेजरी बिल, राज्य सरकार की प्रतिभूतियों, सॉवरिन गोल्ड बॉन्डों और फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्डों में निवेश की सुविधा मिली हुई है।

बैंकिंग नियामक ने दो अलग रिपॉजिटरीज भी पेश की है, एक फिनटेक के लिए है और एक रिजर्व बैंक के नियमन में आने वाली इकाइयों के लिए है।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement