facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

पहली बार 80% के पार हुआ ऋण–जमा अनुपात; बैंकों पर बढ़ रहा दबाव

Advertisement

रीपो दर में आगे और कटौती हुई तो बैंकों को संसाधन जुटाना मुश्किल हो सकता है

Last Updated- November 20, 2025 | 10:17 PM IST
Banks

वा​णि​ज्यिक बैंकों का ऋण-जमा अनुपात पहली बार 80 फीसदी के पार पहुंच गया। यह स्तर नियामक के सहज दायरे का ऊपरी स्तर है। यह अनुपात दर्शाता है कि ऋण की बढ़ती मांग के बीच संसाधन जुटाने में चुनौती आ रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से पता चला है कि अक्टूबर के दोनो पखवाड़े के अंत में यह अनुपात 80 फीसदी से अधिक था। सितंबर के पहले पखवाड़े में भी यह 80 फीसदी से अधिक चला गया था मगर अगले पखवाड़े में थोड़ा गिर गया। 75 से 80 फीसदी की सीमा में ऋण-जमा अनुपात को नियामक के सहज दायरे में माना जाता है।

ऋण-जमा अनुपात इसलिए बढ़ा है क्योंकि जमा वृद्धि सुस्त रही है और अब एक अंक में बढ़ रही है जबकि ऋण मांग ज्यादा बढ़ी है। आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में बैंकों की जमा वृद्धि 9.7 फीसदी रही जो मार्च में 10.3 फीसदी थी। इसी अवधि के दौरान ऋण वृद्धि 11 फीसदी से बढ़कर 11.3 फीसदी पहुंच गई।

फरवरी और जून के बीच भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति द्वारा रीपो दर में 100 आधार अंक कटौती के बाद ब्याज दर घटने की वजह से बैंकों के लिए जमा जुटाना चुनौती रही है।

जमा में सुधार के लिए कुछ बैंक जमा दरों में वृद्धि पर विचार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जमा दर को बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘ऋण-जमा अनुपात 80 फीसदी पार कर गया है और इसके इस ऊंचे स्तर पर बने रहने का अनुमान है क्योंकि ऋण वृद्धि में और सुधार होने की संभावना है।’

बैंकों की ऋण मांग आम तौर पर वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बढ़ जाती है। कम ब्याज दर, माल एवं सेवा कर की दर घटने से बैंकर ऋण वृद्धि को लेकर उत्साहित हैं। इस महीने की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी ऋण वृद्धि के अनुमान को पहले के 11 फीसदी से संशोधित कर 12 से 14 फीसदी कर दिया।

सबनवीस ने कहा, ‘कॉरपोरेट निवेश की मांग जो पहले कम थी, खपत में सुधार और क्षमता उपयोग बढ़ने के साथ बढ़नी चाहिए। कंपनियों की बड़ी उधारी भी ऋण-जमा अनुपात पर दबाव डाल रही हैं जबकि म्युचुअल फंड में निवेश बढ़ने से जमा वृद्धि धीमी बनी हुई है।’

रीपो दर में 100 आधार अंक की कटौती के बाद नए जमा पर भारित औसत घरेलू सावधि जमा दरों में 106 आधार अंक और पुराने जमा पर ब्याज दर में 22 आधार अंक की कमी आई है।

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement