facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

गूगल लाएगा नए सिक्योरिटी फीचर्स: कॉल और स्क्रीन शेयरिंग पर देगा स्कैम चेतावनी

Advertisement

यह सुविधा फिलहाल गूगल पे, पेटीएम और नवी के साथ प्रायोगिक परीक्षण में है ताकि उपयोगकर्ता को चेतावनी दी जा सके कि यह एक स्कैम कॉल हो सकता है

Last Updated- November 20, 2025 | 10:46 PM IST
Google

गूगल ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही एक ऐसा फीचर पेश करेगा जो कॉल पर होने, किसी और के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करने और साथ ही वित्तीय लेनदेन ऐप खोलने पर उपयोगकर्ताओं को ऑन-स्क्रीन पॉप-अप के जरिये चेतावनी देगा।

यह सुविधा फिलहाल गूगल पे, पेटीएम और नवी के साथ प्रायोगिक परीक्षण में है ताकि उपयोगकर्ता को चेतावनी दी जा सके कि यह एक स्कैम कॉल हो सकता है और उन्हें एक टैप से स्क्रीन शेयरिंग और कॉल दोनों को रोकने का विकल्प दिया जा सके।

इसके अलावा, गूगल कॉल के लिए एक रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन फीचर भी पेश कर रहा है जो ऑडियो, ट्रांसक्रिप्ट रिकॉर्ड किए बगैर अथवा गूगल के साथ डेटा शेयर किए बिना पिक्सेल उपयोगकर्ताओं को संभावित स्कैम कॉल के बारे में चेताएगा।

गूगल ने कहा, ‘यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद है और यह केवल अज्ञात नंबरों (सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स नहीं) से आने वाली कॉल पर लागू होता है। उपयोगकर्ताओं को प्रतिभागियों को सूचित करने के लिए एक बीप बजाता है और उपयोगकर्ता इसे किसी भी समय बंद कर सकते हैं।’

इसके अलावा गूगल तीसरी सुविधा पर भी काम कर रहा है। इसमें वह भारत में विश्व स्तर पर स्वीकृत उन्नत फ़ोन नंबर सत्यापन (ईपीएनवी) प्रणाली को पेश करने की योजना बना रहा है। इस तकनीक का परीक्षण गूगल और उसके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है और इसका उद्देश्य एसएमएस-आधारित वन-टाइम पासवर्ड सिस्टम (ओटीपी) की जगह डिवाइस के अंदर सिम-आधारित सत्यापन का उपयोग करना है।

गूगल में उपाध्यक्ष (प्राइवेसी, सेफ्टी ऐंड सिक्योरिटी) ईवान कोत्सोविनोस ने कहा, ‘भारत जैसे देश में जहां तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था फल-फूल रही है, हम ऐसा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणाली बना रहे हैं, जो भारत के एआई में बदलाव के दौरान उपयोगकर्ताओं का भरोसा बरकरार रखने के वास्ते डिजाइन किया गया है। जब डिवाइस पर एआई-संचालित सुरक्षा प्रणालियां चलती हैं, तो यह हमें व्यक्तियों या महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश करने वाले अपराधियों पर अभूतपूर्व बढ़त देती है। भारत का आकार और बहुलता इसे विश्वसनीय एआई सुरक्षा के लिए दुनिया का सिद्ध स्थल बनाती है।’

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि आज तक गूगल ने साइडलोडेड ऐप्स को इंस्टॉल करने के 11.5 करोड़ से अधिक प्रयासों को सफलतापूर्वक अवरुद्ध कर दिया है, जो संवेदनशील अनुमतियों का उपयोग करते हैं। इनका भारत में वित्तीय धोखाधड़ी के लिए अक्सर दुरुपयोग किया जाता है।

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement