facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Small Finance Banks: लघु वित्त बैंकों की लाभप्रदता पर दबाव, वित्त वर्ष 2025 में ROA घटकर 1.4-1.6% होने का अनुमान

Advertisement

कोषों की बढ़ती लागत और माइक्रोफाइनैंस चूक से परिसंपत्ति गुणवत्ता पर असर, वित्त वर्ष 2026 में मामूली सुधार की संभावना

Last Updated- January 14, 2025 | 10:29 PM IST
मजबूत बैंकिंग जरूरी, Strong banking is necessary

लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) की लाभप्रदता पर मार्च, 2025 की समाप्ति पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। दरअसल, कोषों की बढ़ती लागत और उच्च ऋण लागत से विशेष तौर पर माइक्रोफाइनैंस ऋण चूक बढ़ी है। इसका परिणाम यह हुआ है कि वित्त वर्ष 25 में परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) घटकर 1.4 से 1.6 प्रतिशत हो सकता है जबकि यह वित्त वर्ष 24 में 2.1 प्रतिशत था। इस बारे में इक्रा का अनुमान है कि यह वित्त वर्ष 26 में मामूली रूप से सुधर कर 1.6 से 1.8 प्रतिशत हो सकता है।

इक्रा के फाइनैंशियल सेक्टर रेटिंग्स की सेक्टर हेड मनुश्री सागर ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में एसएफबी की लाभप्रदता पर दबाव रहा सकता है। लिहाजा इन इकाइयों को चूक वाले ऋण का इंतजाम करना होगा / बट्टे खाते में डालना पड़ेगा। इन इकाइयों को यूनिवर्सल लाइसेंस आवेदन के लिए सकल गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) और शुद्ध एनपीए को निर्धारित स्तर में रखने की जरूरत है।

ऋणदाताओं से नकदी की उपलब्धता में क्रमश: सुधार होने से वसूली बेहतर हुई और बड़े पैमाने पर बट्टे खाते में डालने से उद्योग के संपत्ति गुणवत्ता संकेतकों ने वित्त वर्ष 23 की तुलना में वित्त वर्ष 24 में अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया। हालांकि यह रुझान अप्रैल-सितंबर 2024 (वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही) में पूरी पलट गया। इससे एसएफबी का माइक्रोफाइनैंस बही खाते पर दबाव पड़ा और हेडलाइन संपत्ति गुणवत्ता संकेतकों पर भी प्रभाव पड़ा।
इस अवधि में जीएनपीए प्रतिशत करीब 50 आधार अंक बढ़ना दर्ज हुआ। वित्त वर्ष 24 में सकल एनपीए गिरकर 2.3 प्रतिशत हो गया जबकि यह वित्त वर्ष 23 में 2.8 प्रतिशत था।

इक्रा ने बताया कि कोषों की लागत बढ़ने और सुरक्षित ऋण की हिस्सेदारी बढ़ने से एसएफबी मार्जिन पर दबाव बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा वित्त वर्ष 24 में औसतन परिसंपत्तियों की तुलना में संचालन लागत बढ़ गई। इसका कारण इस वित्त वर्ष में शाखाओं का विस्तार, कर्मचारियों पर अधिक खर्च और चूक करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली पर बढ़ते प्रयास थे।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement