facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

बीमा मुहैया कराने के लिए महज 70 कंपनियां पर्याप्त नहींः इरडा

Advertisement

पांडा ने बताया कि नियामक 100 फीसदी कैशलेस दावा भुगतान को शीघ्र अति शीघ्र लागू करने के लिए बीमा मुहैयाकर्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और बीमा परिषद के साथ कार्य कर रहा है

Last Updated- September 06, 2023 | 10:11 PM IST
insurance sector

बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के चेयरमैन देवाशिष पांडा ने कहा कि पूरे देश में बीमा सेवाएं मुहैया कराने के लिए और कंपनियों की जरूरत है। देश के 1.4 अरब लोगों की सेवाएं मुहैया कराने के लिए महज 70 कंपनियां पर्याप्त नहीं होंगी।

पांडा ने जीएफएफ को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम विश्व की एक बटा पांच जनसंख्या का घर हैं। हमें असीमित बाजार की जरूरतों को पूरा करना है और अवसरों को फायदा उठाना है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें और कंपनियों की जरूरत है। हमें और बीमा कंपनियां, नई इकाइयों, नए उत्पादों अधिक वितरण के तरीकों के साथ-साथ अधिक तकनीक व अधिक समन्वय की आवश्यकता है।’

उन्होंने कहा कि अब बीमा कंपनियां नियामक की अनुमति के बिना सभी तरह के बीमा उत्पाद लॉन्च कर सकती हैं। बीमा कंपनियां कई वितरण पैटर्न से साझेदारी कर सकती हैं।

पांडा ने बताया कि नियामक 100 फीसदी कैशलेस दावा भुगतान को शीघ्र अति शीघ्र लागू करने के लिए बीमा मुहैयाकर्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और बीमा परिषद के साथ कार्य कर रहा है लेकिन उन्होंने इसे लागू होने की समयसीमा का उल्लेख नहीं किया है।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement