facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत

बैंकइंश्योरेंस फ्रेमवर्क के रिव्यू के लिए IRDAI ने गठित की टास्क फोर्स

Advertisement

IRDAI ने 2047 तक सबको बीमा देने का लक्ष्य रखा है, जिसके मुताबिक बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि बैंकों की शाखाओं का व्यापक इस्तेमाल किया जाए।

Last Updated- November 01, 2023 | 11:50 PM IST
Insurance policy

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने मौजूदा बैंकइंश्योरेंस ढांचे की समीक्षा करने के लिए कार्यबल का गठन किया है। इसका मकसद पॉलिसियों की गलत बिक्री/जबरिया बिक्री की शिकायतों के बीच इसकी दक्षता में सुधार किया जा सके।

नियामक ने अधिसूचना में कहा है, ‘देश के हर इलाके में बैंकों और उनकी शाखाओं का बड़ा नेटवर्क होने के बावजूद कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में बैंकों की हिस्सेदारी 2022-23 में गैर जीवन बीमा प्रीमियम में 5.93 प्रतिशत और जीवन बीमा के न्यू बिजनेस प्रीमियम में 17.44 प्रतिशत है।’

इसके अलावा बीमा पॉलिसियों के वितरण के लिए बीमा ब्रोकरों के रूप में अलग से कानूनी इकाई स्थापित कर सकते थे, लेकिन बैंकों ने यह कवायद नहीं की।

नियामक ने 2047 तक सबको बीमा देने का लक्ष्य रखा है, जिसके मुताबिक बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि बैंकों की शाखाओं का व्यापक इस्तेमाल किया जाए।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement