facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

HDFC बैंक में है खाता तो आज नहीं आएगी आपकी सैलरी! ये है वजह…

Salaries to be delayed: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC ने बताया कि FY 2024-25 के पहले दिन यानी आज उसकी NEFT सर्विस बंद रह सकती है।

Last Updated- April 01, 2024 | 4:32 PM IST
HDFC Bank

Salaries to be delayed: आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनैंशियल ईयर शुरू हो गया है। महीने की पहली तारीख को अमूमन लोग अपनी सैलरी के आने का इंतजार कर रहे होते हैं। अगर आप भी इसी इंतजार में हैं और आपका अकाउंट HDFC बैंक में हैं तो आज आपकी सैलरी आने में देर हो सकती है या बहुत मुमकिन है कि सैलरी नहीं आएगी। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC ने बताया कि FY 2024-25 के पहले दिन यानी आज उसकी NEFT सर्विस बंद रह सकती है।

सैलरी और पेमेंट्स आने में भी हो सकती है देरी

HDFC बैंक ने ई-मेल के माध्यम से अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि फाइनैंशियल ईयर की समाप्ति से संबंधित प्रक्रियाओं के कारण राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सर्विस 1 अप्रैल, 2024 को बंद रह सकती है। अगर NEFT सर्विस चुनिंदा एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, तो भी इसमें देरी हो सकती है। बैंक ने सलाह दी है कि ग्राहकों को सोमवार को NEFT के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, यदि आपको 1 अप्रैल, 2024 को NEFT ट्रांसफर के माध्यम से सैलरी या अन्य पेमेंट्स प्राप्त होते हैं, तो इसमें भी देरी हो सकती है।

Also read: SBI account holders alert: नेट बैंकिंग, YONO मोबाइल ऐप, UPI सर्विसेज ठप्प, आज नहीं होगा कोई भी ऑनलाइन काम!

HDFC ग्राहक इन सर्विसेज से भेज सकते हैं पैसा

एचडीएफसी बैंक के ग्राहक 1 अप्रैल, 2024 को पैसे ट्रांसफर करने के लिए अन्य लेनदेन सेवाओं जैसे तत्काल भुगतान सेवा (IMPS), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का उपयोग कर सकते हैं।

HDFC बैंक में है खाता तो आज नहीं आएगी सैलरी! ये है वजह…,If you have an account in HDFC Bank then your salary will not come today! This is the reason

ग्राहकों को भेजे ई-मेल में HDFC बैंक ने लिखा, “कृपया ध्यान दें, फाइनैंशियल ईयर की समाप्ति से संबंधित प्रक्रियाओं के कारण NEFT लेनदेन में देरी हो सकती है या 1 अप्रैल 2024 को यह सर्विस उपलब्ध नहीं हो सकता है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस अवधि के दौरान कृपया IMPS, RTGS और UPI का उपयोग करके अपना लेनदेन पूरा करें। इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।”

बैंक ने कहा कि यदि आपको कल (1 अप्रैल 2024 को) पैसे ट्रांसफर करने के संबंध में किसी सहायता की आवश्यकता है, तो आप बैंक की ग्राहक सहायता टीम से 18001600/1800 2600 पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या 1 अप्रैल 2024 को बैंक बंद हैं?

1 अप्रैल को, देश भर के अधिकांश राज्यों में बैंक वित्त वर्ष के समापन के कारण बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ अपवाद भी हैं जैसे चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल। इन राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे। आज यानी 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष (FY 2024-25) की शुरुआत हो गई है।

First Published - April 1, 2024 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट