facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी, MCX पर बढ़त के साथ कारोबारDollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, ₹95.20 तक फिसला; तेल कीमतों से दबावनिष्क्रिय EPF खातों के लिए नया पोर्टल जल्द, आधार से पुराने अकाउंट तक आसान पहुंचरेयर अर्थ गलियारे को मिली गति, आंध्र प्रदेश ने बनाया व्यापक खाकाछत्तीसगढ़ ने शहरी गैस नीति 2026 को दी मंजूरी, पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस की पहुंच बढ़ाने पर जोरकपास आयात शुल्क घटाने पर सरकार और उद्योग में मतभेद, किसानों पर असर को लेकर बढ़ी चिंताQ4 Results: फेडरल बैंक का रिकॉर्ड मुनाफा, आईओबी की मजबूत बढ़त; फिनो पेमेंट्स बैंक की कमाई में बड़ी गिरावटआरबीआई के नए नियम लागू, शहरी सहकारी बैंकों के लिए असुरक्षित ऋण सीमा और कर्ज मानदंड सख्तएआई को बढ़ावा देने के बीच हजारों कर्मियों की छंटनी करेगी कॉग्निजेंटतेल कंपनियों पर संकट: LPG पर ₹80,000 करोड़ तक का घाटा संभव

IDFC First Bank बोर्ड ने अमेरिकी कंपनी को किया इनकार

Advertisement

इस विशेष प्रस्ताव के पक्ष में 64.1 प्रतिशत मत मिले जो जरूरी (प्रस्ताव पारित होने के लिए) 75 प्रतिशत से कम थे।

Last Updated- May 19, 2025 | 11:50 PM IST
IDFC First stock shines on strong performance
प्रतीकात्मक तस्वीर

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा है कि उसके शेयरधारकों ने एक विशेष प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है। इस प्रस्ताव में अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिनकस से संबद्ध इकाई करेंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी वी को बैंक के निदेशकमंडल (बोर्ड) में एक नॉन रिटायरिंग गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने का अधिकार दिए जाने की अनुमति मांगी गई थी। बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके इस विशेष प्रस्ताव के पक्ष में 64.1 प्रतिशत मत मिले जो जरूरी (प्रस्ताव पारित होने के लिए) 75 प्रतिशत से कम थे।

पिछले महीने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा था कि अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिनकस एलएलसी और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) संयुक्त रूप से बैंक में तरजीही शेयर निर्गम के जरिये 7,500 करोड़ रुपये निवेश करेंगी। इस निवेश का मकसद बैंक के कारोबारी विकास के अगले चरण में सहयोग करना था। वारबर्ग पिनकस अपनी संबद्ध इकाई करेंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी वी के जरिये 4,876 करोड़ रुपये जबकि एडीआईए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई प्लैटिनम इन्विक्टस बी 2025 आरएससी के माध्यम से 2,624 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के निदेशकमंडल ने 1.25 अरब पूर्ण चुकता अनिवार्य परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयर (सीसीपीएस) जारी करने की अनुमति दी थी। उनमें 81.26 करोड़ सीसीपीएस करेंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी वी को 50 रुपये प्रति शेयर के भाव से मिलेंगे। इसी तरह, 43.71 करोड़ शेयर प्लैटिनम इन्विक्टस बी 2025 आरएससी को 60 रुपये प्रति शेयर की दर से जारी होंगे। करेंट सी इन्वेस्टमेंट बी वी 9.48 प्रतिशत और प्लैटिनम इन्विक्टस बी 2025 आरएससी 5.1 प्रतिशत हिस्सा बैंक में लेंगी। इस सौदे के बाद बैंक ने बैंक की अधिकृत शेयर पूंजी के पुनर्वर्गीकरण और बैंक के मेमोरेंडम ऑफ एसोशिएशन के पूंजी प्रावधान (कैपिटल क्लॉस) में संशोधन के लिए डाक मतपत्र के जरिये शेयरधारकों की अनुमति मांगी थी।

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement