facebookmetapixel
Advertisement
कौन हैं Ashok Lahiri? जिनके हाथ में आ सकती है नीति आयोग की कमानक्या आपका पोर्टफोलियो सच में डाइवर्सिफाइड है? एक्सपर्ट बता रहे ओवरलैप का सचUS-Iran Peace Talks: ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे, क्या खत्म होगा युद्ध का खतरा?शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, कच्चे तेल की कीमतों और IT शेयरों ने डुबोए ₹5 लाख करोड़‘IDBI Bank का विनिवेश नहीं होगा रद्द’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से शेयरों में आई तेजीपश्चिम एशिया संघर्ष का असर: रिलायंस का मुनाफा 12.6% घटा, लेकिन आय में मजबूत बढ़ोतरी दर्जआम आदमी पार्टी में बड़ी फूट: राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल समेत 7 सांसदों ने थामा भाजपा का दामनसंसद के बदले समीकरण: बैठकें कम होने के बावजूद विधेयक पारित होने की रफ्तार बरकरार, जानें आंकड़ेPM मोदी का दावा: पश्चिम बंगाल में भाजपा का विकास मॉडल पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रितRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, बैंकिंग गतिविधियों पर लगी रोक

HDFC Life ने सरकार को दिया आश्वासन, GST कटौती के बावजूद ग्राहकों को सभी लाभ मिलेंगे!

Advertisement

HDFC Life ने सरकार को आश्वासन दिया कि जीएसटी कटौती और ITC वापसी के बावजूद सभी लाभ ग्राहकों को मिलेंगे, खुदरा बीमा और मार्जिन में सुधार जारी रहेगा

Last Updated- October 16, 2025 | 10:27 PM IST
Interview: HDFC Life's net profit increased by 14.85%, CEO Vibha Padalkar said - the company's focus is on fast growth. Interview: HDFC Life का 14.85% बढ़ा नेट प्रॉफिट, CEO विभा पडलकर ने कहा- कंपनी का तेज ग्रोथ पर फोकस
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की एमडी और सीईओ विभा पडलकर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के कंपनी परिणाम आने के बाद एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की एमडी और सीईओ विभा पडलकर ने आतिरा वारियर और सुब्रत पांडा से बीमा प्रीमियम पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की वापसी और इसे लेकर कंपनी की आगे की रणनीति पर बात की। प्रमुख अंशः

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में जीएसटी में कटौती व आईटीसी की वापसी ने कंपनी पर क्या असर डाला?

बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को हटाना शानदार प्रयास है। इससे भारतीयों में बीमा की जरूरत को बल मिलेगा। पर्याप्त बीमा के बगैर हम विकसित राष्ट्र नहीं बन सकते। लोगों के लिए बीमा का समग्र आकर्षण बढ़ना चाहिए। हालांकि अभी शुरुआती दौर है, लेकिन अगर मैं सितंबर में खुदरा सावधि बीमा में वृद्धि को देखूं तो यह 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। कुछ दबी हुई मांग भी हो सकती है। अगर यह रुझान जारी रहता है, बीमा की वृद्धि को बल मिलेगा। साफ है कि सरकार जो चाहती थी, वह हो रहा है।

जहां तक इनपुट टैक्स क्रेडिट का सवाल है, हमने अपनी पिछली बुक में पहले ही इंबेडेड वैल्यू पर 0.5 प्रतिशत असर का अनुमान लगाया है, जो करीब 260 करोड़ रुपये है। आगे चलकर अगर नए कारोबार के संदर्भ में देखें तो कुछ तिमाही में यह बेअसर हो जाएगा। हमने इसे बेअसर करने की दिशा में काम करने के उपाय खोज लिए हैं।

उनमें से एक वितरकों का कमीशन घटाना है?

हां, उनमें से एक वितरकों का कमीशन को कम करना शामिल है। हम उत्पाद मिश्रण को बेहतर बनाने पर भी विचार कर रहे हैं कि कैसे हम अधिक लाभदायक पॉलिसियां ला सकते हैं, कैसे हम अपनी लागत कम कर सकते हैं।  यह 4 या 5  वहजों से  है और हमें इसके समाधान का भरोसा है। मसला सिर्फ इतना है कि इस तिमाही में हमारे मार्जिन पर 50 आधार अंक असर पड़ा है।  हमें इसके मुताबिक कदम उठाने के लिए कम वक्त मिला, इसलिए ऐसा हुआ। हमारे पास प्रतिक्रिया देने के लिए एक महीने से भी कम समय था। ।

आईटीसी के असर को कम करने के लिए उत्पाद मिश्रण में किस तरह के बदलाव के बारे में सोच रही हैं?

खुदरा सुरक्षा महत्त्वपूर्ण मोड़ पर है। हम अधिक खुदरा सुरक्षा उत्पाद और अधिक राइडर बेचेंगे। हम क्रेडिट लाइफ पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। एमएफआई पोर्टफोलियो और समग्र उधारी पर दबाव के बाद बेहतर संकेत नजरआने लगे हैं। क्रेडिट लाइफ में लगभग 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह बरकरार रहने की उम्मीद है और थोड़ी बढ़ भी सकती है। ये सब मार्जिन के चालक हैं व  इनके बेहतर काम करने की उम्मीद है।

क्या पॉलिसियों के मूल्य निर्धारण में कोई बदलाव नहीं होगा?

नहीं। हमने सरकार को आश्वासन दिया है कि हम सभी लाभ ग्राहकों को देंगे और हम वही कर रहे हैं।

इस तिमाही में आपकी निवेश पर आमदनी काफी कम हुई है?

काफी हद तक शेयर बाजारों की वजह से गिरावट आई, जो उल्लेखनीय रूप से गिरे हैं।

आगे चलकर मार्जिन कैसा रहेगा?

दूसरी तिमाही में मार्जिन 100 आधार अंक बढ़ा, जो जीएसटी के कारण अप्रभावी हो गया। मैंने पहले संकेत दिया था कि मार्जिन 25.6 प्रतिशत की सीमा में रहेगा, जिसका हमने पिछले साल उल्लेख किया था। लेकिन अब जीएसटी का प्रभाव है। हालांकि वित्त वर्ष 2026 समाप्त होने पर जीएसटी का प्रभाव बेअसर हो जाना चाहिए।  

क्या जीएसटी कटौती की भरपाई ज्यादा बिक्री से हो पाएगी?

ऐसा होना चाहिए। लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। बीमा में जागरूकता, पहुंच और वहनीयता महत्त्वपूर्ण है। सरकार ने कीमतों में कटौती करके पहले ही वहनीयता बढ़ाई है। जागरूकता पैदा करने की जरूरत है कि बीमा बहुत सस्ता है। इसमें कुछ वक्त लगेगा।  

क्या बीमा क्षेत्र में बदलाव का दौर पूरा हो चुका है?

बिल्कुल। वित्त मंत्री ने उल्लेख किया है कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के मामले में उन्होंने लगभग सभी बदलाव कर लिए हैं।

Advertisement
First Published - October 16, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement