facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार के कारण बढ़ा बैंकों में विदेशी निवेश

Advertisement

इस साल जापान के एसएमबीसी ने येस बैंक में 24.22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। एसएमबीसी ने निजी इक्विटी निवेशकों के जरिए इस बैंक में अन्य 4.22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी

Last Updated- October 16, 2025 | 2:17 AM IST
investment

भारत के दीर्घकालिक वृद्धि दृष्टिकोण  के साथ बैंकिंग क्षेत्र में जबरदस्त विदेशी निवेश के समग्र नजरिए के कारण बैंक बढ़-चढ़कर समझौते कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन समझौतों का ध्येय बैंकों को बड़ा और मजबूत बनाना है। बैंकों में विदेशी निवेश भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और सरकार के कारण बढ़ा है।

इस साल जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने येस बैंक में 24.22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक ने सात निजी बैंकों के साथ वर्ष 2020 में येस बैंक के पुनर्निर्माण चरण के दौरान इस बैंक में निवेश किया था। इन बैंकों ने सामूहिक रूप से अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी एसएमबीसी को लगभग 13,482 करोड़ रुपये में बेच दी।

एसएमबीसी ने निजी इक्विटी निवेशकों के जरिए इस बैंक में अन्य 4.22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। यह किसी भारतीय बैंक में एकल सबसे बड़ा विदेशी निवेश दर्ज हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लेन देन विदेशी वित्तीय संस्थानों द्वारा इसी तरह के सौदों के लिए मिसाल कायम कर सकता है।

दरअसल विदेशी वित्तीय संस्थान लंबे समय से स्वामित्व और मतदान अधिकारों पर नियामक सीमाओं से बाधित हैं। रिजर्व बैंक निजी बैंकों में विदेशी निवेशकों के वोट को 26 प्रतिशत और वित्तीय संस्थानों के प्रत्यक्ष निवेश को 15 प्रतिशत तक सीमित करता है।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement