facebookmetapixel
Advertisement
Equity Funds: इक्विटी होल्डिंग में कौनसा फंड हाउस रहा अव्वल? अगस्त में इन 5 फंड्स का रहा जलवा250,000 नौकरियां! त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने खोला नौकरियों का पिटारामहंगी हो रही खाने की थाली, प्याज 50% तो अदरक 70% से ज्यादा महंगा; बारिश और जंग ने बढ़ाई परेशानीUPI अब नहीं रहेगा पूरी तरह फ्री? ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर चार्ज लगाने की तैयारी, बैंकों से चर्चा शुरूगिरावट या मौका? सेंसेक्स से ज्यादा टूटे ये 10 दिग्गज शेयर, 5 साल के औसत से 30-50% तक हुआ सस्ताPM Kisan 24th Installment: सिर्फ e-KYC ही नहीं, इन 3 चीजों में भी गलती हुई तो रुक सकता है भुगतानघर-जमीन में अब भी भारतीयों की 57% दौलत, अगले 10 साल में बदल सकती है तस्वीरबैंकिंग सिस्टम से RBI ने निकाले ₹3.93 लाख करोड़, VRRR नीलामी के जरिए सोखी अतिरिक्त नकदीEPFO का WhatsApp चैनल हुआ लाइव: अब घर बैठे मिलेगा PF बैलेंस और क्लेम की जानकारीमां ने की दूसरी शादी तो क्या बेटी का पिता की संपत्ति से हक खत्म? कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

बड़े UPI लेन देन पर लगेगा शुल्क

Advertisement

इस साल एनपीसीआई ने यूपीआई के माध्यम से पीपीआई पर आधारित वाणिज्यिक लेन देन पर इंटरचेंज शुल्क लगाया था।

Last Updated- January 04, 2024 | 11:01 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के प्रबंध निदेश (एमडी) और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) दिलीप असबे ने कहा कि यूपीआई पर लेनदेन करने वाले बड़े व्यापारियों को अगले 3 वर्षों में संबंधित लेनदेन पर ‘उचित’ शुल्क भुगतान करना पड़ सकता है।

मुंबई में बॉम्बे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (बीसीएएस) के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘लंबे समय के हिसाब से छोटे व्यापारियों पर नहीं, लेकिन बड़े व्यापारियो पर उचित शुल्क लगाया जाएगा। मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा। इसमें एक, दो या तीन साल लग सकते हैं।’ हालांकि असबे ने यह नहीं बताया कि भविष्य में इस पर कितना शुल्क लग सकता है।

इस साल एनपीसीआई ने यूपीआई के माध्यम से पीपीआई पर आधारित वाणिज्यिक लेन देन पर इंटरचेंज शुल्क लगाया था। असबे ने कहा कि डिजिटल भुगतान में ग्राहकों के एक और वर्ग को लाने में निवेश अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि देश में डिजिटल भुगतान अभी 10 गुना बढ़ने की क्षमता है।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement