facebookmetapixel
Advertisement
Sun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today: सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसली

इन्फ्रा बॉन्ड से कोटक महिंद्रा बैंक ने जुटाए 1,895 करोड़ रुपये

Advertisement

इन्फ्रा बॉन्ड का इस्तेमाल करने वाले प्रमुख बैंकों में SBI और ICICI Bank शामिल है

Last Updated- June 22, 2023 | 11:43 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने सात साल वाले बुनियादी ढांचा बॉन्ड (इन्फ्रा बॉन्ड) के जरिये 1,895 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसका इस्तेमाल बिजली, सड़क व हाउसिंग क्षेत्रों को उधारी में किया जाएगा। इस बॉन्ड की ब्याज दर 7.55 फीसदी तय की गई है।

इस इश्यू के दो हिस्से हैं – 1,250 करोड़ रुपये का मूल आकार और 1,250 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवेदन को बनाए रखने का विकल्प। इस इश्यू को कुल मिलाकर 3,605 करोड़ रुपये की बोली मिली, लेकिन बैंक ने 7.55 फीसदी की दर पर 1,895 करोड़ रुपये की बोली स्वीकार की। बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इन बॉन्डों को क्रिसिल ने एएए/स्टेबल की रेटिंग दी है। बैंक के निदेशक मंडल ने इन्फ्रा बॉन्ड के जरिए 7,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है। इन्फ्रा बॉन्ड लंबी अवधि की प्रतिभूतियां होती है और इसकी परिपक्वता अवधि कम से कम सात साल की होती है।

Also read: HDFC मर्जर से लार्ज-कैप फंडों पर बढ़ेगा दबाव, फंड मैनेजरों लिए बढ़ सकती है चुनौती

बॉन्ड बाजार के डीलरों ने कहा कि बैंक को अपने बॉन्ड की बेहतर प्राइसिंग मिली क्योंकि पिछले सात दिनों में सरकारी बॉन्ड का प्रतिफल 7-8 आधार अंक सख्त हुआ है। निवेश करने वालों में मोटे तौर पर बीमा कंपनियां व संस्थान शामिल हैं।

Also read: IDBI बैंकः कल, आज और कल

इन्फ्रा बॉन्ड के जरिए जुटाई गई रकम वित्त वर्ष 23 में घटकर 19,900 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्त वर्ष 22 में 27,200 करोड़ रुपये रही थी। इन्फ्रा बॉन्ड का इस्तेमाल करने वाले प्रमुख बैंकों में SBI (10,000 करोड़ रुपये) और ICICI Bank (7,100 करोड़ रुपये) शामिल है। यह जानकारी जेएम फाइनैंशियल सर्विसेज ग्रुप के ​आंकड़ों से मिली।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 8:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement