facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजरटाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग की

महिंद्रा समूह के CEO अनिश शाह का जरूरी संदेश: बड़ा सोचो, कम करो लेकिन उसे अच्छे से क्रियान्वित करो

Advertisement

शाह ने अपने नववर्ष संदेश में इस बात पर जोर दिया कि समूह आगे बढ़ते हुए भी अपने मूल्यों से जुड़ा रहे

Last Updated- January 02, 2026 | 11:24 PM IST
Anish Shah
महिंद्रा समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अनिश शाह | फाइल फोटो: PTI

वर्ष 2026 की ओर बढ़ते हुए आत्मविश्वास, सहयोगपूर्ण सोच, चुस्ती और साहस के साथ बड़ा सोचिए, कम कीजिए लेकिन उसे अच्छे से क्रियान्वयन कीजिए। महिंद्रा समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अनिश शाह ने विविध कारोबार वाले इस समूह के कर्मचारियों से यह बात कही। शाह ने अपने नववर्ष संदेश में इस बात पर जोर दिया कि समूह आगे बढ़ते हुए भी अपने मूल्यों से जुड़ा रहे।

उन्होंने लिखा, ‘हम 2026 की ओर आत्मविश्वास के साथ देख रहे हैं। हम सहयोगी होंगे, चुस्त होंगे और साहसी होंगे। एक टीम के रूप में काम करेंगे ताकि अपने उद्देश्य को साकार कर सकें और अपनी पूरी क्षमता हासिल कर सकें। बड़ा सोचिए। उस पर अच्छे से अमज कीजिए। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस यात्रा का आनंद लीजिए।’ समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर विकसित महिंद्रा समूह को बरगद के पेड़ से जोड़ने वाला उदाहरण देते हैं।

इसका उल्लेख करते हुए शाह ने कहा, ‘बरगद का पेड़ पोषण करता है, जीवन को छूता है और मूल्य सृजित करता है। कई वर्षों में हम पहले से कहीं अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। बरगद के पेड़ की तरह, ऊपर उठते हुए भी हमें अपने मूल्यों में जड़ें जमाए रखनी होंगी। साथ ही नई शाखाएं विकसित करनी होंगी, जो एक दिन ऊंची होंगी और आकाश की ओर बढ़ेंगी।’

उन्होंने कहा कि बरगद के पेड़ की तरह ही ‘हम कालातीत हैं, विस्तृत हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। हर तना एक बड़ा कारोबार है, और हर जड़ से समय के साथ एक नया कारोबार उभरता है, जो आगे चलकर एक तना बन जाता है। सभी एक साथ, एक दिशा में आगे बढ़ते हुए।’ वर्ष 2025 पर विचार करते हुए शाह ने कहा कि समूह ने ‘अभूतपूर्व स्तर की अनिश्चितता’ का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद उनके सहयोगियों ने हालात को सहजता से संभाला और समूह को सही राह पर बनाए रखा।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement