facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?

जेपी मॉर्गन बॉन्ड इंडेक्स में शामिल होंगे देसी बॉन्ड

Advertisement

एसटीसीआई प्राइमरी डीलर के कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शाह ने कहा कि बाजार इस घटनाक्रम के साथ अच्छी रफ्तार और सकारात्मकता के साथ जुड़ रहा है।

Last Updated- June 25, 2024 | 11:08 PM IST
JPMorgan index may include India's sovereign bonds in 2024, says Pictet

जेपी मॉर्गन बॉन्ड इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड शामिल किए जाने से पहले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लंबी अवधि की सरकारी प्रतिभूतियों में पोजीशन बना रहे हैं।

सरकारी बॉन्ड 28 जून से शामिल किए जाएंगे। कम आकर्षक बॉन्डों मसलन 7.18 फीसदी 2037, 7.26 फीसदी 2033 और 7.18 फीसदी 2033 में भी विदेशी निवेशकों की बढ़ी हुई मांग दिख रही है।

सितंबर 2023 में जेपी मॉर्गन ने ऐलान किया था कि वह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी सरकारी प्रतिभूतियों को जीबीआई-ईएम में शामिल करेगा। शामिल की जाने वाली प्रक्रिया को 10 महीने में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और मार्च 2025 तक हर महीने एक-एक फीसदी का भार बढ़ाया जाएगा। भारतीय बॉन्डों का चीन के जितना ही यानी 10 फीसदी भार होगा।

सितंबर 2023 में इसकी घोषणा के बाद से ही करीब 10.4 अरब डॉलर का विदेशी निवेश भारत सरकार की प्रतिभूतियों में आ चुका है। जून के महीने में विदेशी बैंक प्रमुख खरीदार रहे। सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों ने इन बॉन्डों की बिक्री मुनाफे पर की जिससे 10 वर्षीय बेंचमार्क का प्रतिफल एक दायरे में रहा।

एसटीसीआई प्राइमरी डीलर के कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शाह ने कहा कि बाजार इस घटनाक्रम के साथ अच्छी रफ्तार और सकारात्मकता के साथ जुड़ रहा है।

देसी निवेशकों के मामले में उनके निवेश नियम बदले हैं और बॉन्ड को इंडेक्स में शामिल करने से बढ़ने वाली मांग को देखते हुए उनकी तरफ से कुछ मुनाफावसूली हो सकती है। बेंचमार्क प्रतिफल निकट भविष्य में 6.95 फीसदी से लेकर 7 फीसदी के दायरे में बना रह सकता है। 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड का प्रतिफल मंगलवार को 6.99 फीसदी पर टिका।

एचएसबीसी के नोट के अनुसार 38 एफएआर प्रतिभूतियों में से सिर्फ 28 बॉन्ड (413 अरब डॉलर बकाया) ही इंडेक्स में शामिल होने के पात्र हैं। मौजूदा बेंचमार्क प्रतिभूतियों में लगातार कम विदेशी निवेश है। इंडेक्स के पात्र बॉन्डों ने सिर्फ 8.3 अरब डॉलर का निवेश हासिल किया है जबकि कम आकर्षक इश्यू में विदेशी निवेश का 66 फीसदी हिस्सा मिला है।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement