facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे गिरा; 91 के ऊपर निकला

Advertisement

वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव बढ़ा। मीडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद बाजारों में जोखिम से बचने का रुख दिखा।

Last Updated- March 02, 2026 | 11:05 AM IST
US Dollar vs Indian Rupee today

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में सोमवार (2 मार्च) को बड़ी गिरावट देखी गई। बाजार खुलते ही रुपया 27 पैसे की बड़ी गिरावट लेकर डॉलर के मुकाबले 91.25 पर पहुंच गया। यह रुपया का एक महीने का सबसे निचला स्तर है।

वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव बढ़ा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने का रुख दिखा। अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले निवेश विकल्पों की ओर रुख किया। इससे डॉलर मजबूत हुआ और रुपये और अन्य उभरते बाजारों की मुद्राओं पर इसका असर पड़ा।

ईरान पर हवाई हमले

शनिवार और रविवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए। इसके बाद रुपये पर दबाव बढ़ गया। इससे लंबे समय तक रीजनल संकट का खतरा बढ़ गया और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतोल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने क्षेत्र में कई जगहों पर मिसाइल हमले किए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने डेली मेल से कहा कि यह संघर्ष अगले चार हफ्तों तक चल सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जब तक अमेरिका अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता, तब तक हमले जारी रहेंगे।

तनाव बढ़ने से निवेशक सोने जैसी सुरक्षित एसेट की ओर बढ़े। तेल की कीमतें एक साल से ज्यादा के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। ईरान ने कहा कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही बंद कर दी है। यह तेल निर्यात का अहम रास्ता है, जहां से दुनिया की करीब पांचवां हिस्सा तेल खपत गुजरती है। इससे सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बता दें कि तेल की ऊंची कीमतें भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं। बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि अगर रुपया और कमजोर होता है तो भारतीय रिजर्व बैंक ज्यादा उतार-चढ़ाव रोकने के लिए कदम उठा सकता है। इस साल की शुरुआत में रुपया डॉलर के मुकाबले 91.9875 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया था। जबकि एक साल पहले के मुकाबले यह लगभग 4 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement