facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल तनाव से सोना-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ उछाल; जानें आज के रेट

Advertisement

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

Last Updated- March 02, 2026 | 9:40 AM IST
Gold and silver price today
Gold Price Today, Silver Price Today, MCX Gold, MCX Silver, Comex Gold, Comex Silver, Gold Futures, Silver Futures, Iran Israel War, Bullion Market, Commodity Market, Safe Haven Demand

Gold and Silver Price Today: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण सोने चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,66,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,82,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 3,397 रुपये की तेजी के साथ 1,65,501 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,62,104 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4557 रुपये की तेजी के साथ 1,66,661 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,67,915 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,65,217 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 3,648 रुपये की तेजी के साथ 2,78,644 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,74,998 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7,502 रुपये की तेजी के साथ 2,85,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,84,490 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,78,644 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच कच्चा तेल 1 डॉलर महंगा होने पर, कितने बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? समझिए कैलकुलेशन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके Gold and Silver Price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना आज 5,360 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,247.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 113.20 डॉलर की तेजी के साथ 5,361.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 96 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 93.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.06 डॉलर की तेजी के साथ 94.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,65,501 1,62,104 1,66,661
चांदी 2,78,644 2,74,998 2,82,500
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,360 5,247.90 5,361.10
चांदी 96 93.29 94.36

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement