facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

बैंकों व गैर-बैंक इकाइयों के लिए विशेष इंटरनेट डोमेन

Advertisement

विशेष बैंकिंग डोमेन पेश करने का आरबीआई का कदम फिशिंग हमलों जैसे साइबर सुरक्षा खतरों को रोकने की जरूरत के कारण उठाया जा रहा है।

Last Updated- February 08, 2025 | 11:47 AM IST
RBI

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) बैंकिंग और गैर-बैंकिंग संस्थाओं समेत वित्तीय क्षेत्र के प्रतिभागियों के लिए विशेष इंटरनेट डोमेन पेश कर रहा है। भारतीय बैंकों के पास ‘बैंक डॉट इन’ डोमेन होगा, जबकि गैर-बैंक संस्थाओं के पास ‘फिन डॉट इन’ डोमेन होगा। इसके लिए पंजीकरण इस साल अप्रैल से शुरू होंगे।

विशेष बैंकिंग डोमेन पेश करने का आरबीआई का कदम फिशिंग हमलों जैसे साइबर सुरक्षा खतरों को रोकने की जरूरत के कारण उठाया जा रहा है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा, इस पहल का मकसद साइबर सुरक्षा के खतरों और फिशिंग जैसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को कम करना है। साथ ही सुरक्षित वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करना भी मकसद है ताकि डिजिटल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं में विश्वास बढ़े।

इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट ऐंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी (आईडीआरबीटी) विशेष रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेगा।

सरकारी प्रतिभूतियों में फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट

ब्याज दर के जोखिम के प्रबंधन की खातिर बाजार के प्रतिभागियों को इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव वाले प्रॉडक्ट्स के दायरे का विस्तार करने के लिए सरकारी प्रतिभूतियों में फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट शुरू किया जाएगा। यह लंबी अवधि के निवेशकों मसलन बीमा फंडों को विभिन्न चक्रों में ब्याज दर को लेकर जोखिम के प्रबंधन में मदद के लिए लाया जा रहा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ये बातें कही।

Advertisement
First Published - February 8, 2025 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement