facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

रूपये में थोड़ा सुधार; 18 पैसे की गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:01 PM IST

शुरुआती कारोबार में 39 पैसे लुढ़कने के बाद दोपहर के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपये में अमरीकी डॉलर के मुकाबले थोड़ा सुधार आया है, लेकिन अब भी भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे नीचे है, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया कमजोर हुआ है।
49.20 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद घरेलू मुद्रा में उछाल आया और दोपहर के कारोबारी सत्र में यह 49.00/02 के स्तर पर पहुंच गया। चुनिंदा बैंको द्वारा भारतीय रुपये के गिरने के बाद डॉलर की लिवाली की गई।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार के कारोबार में रूपया कल बंद हुए 48.82/84 के स्तर से आज 49.15/20 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया था और बाद में प्रारंभिक आधे घंटे के कारोबार में रुपया 48.95 से 49.20 के दायरे के बीच कारोबार करता रहा।
विदेशी मुद्रा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि शेयर बाजारों में आई ताजा गिरावट के चलते देशी और विदेशी फंडों में पूंजी प्रवाह के रुख ने रुपये पर दबाव लाया है। हालांकि, इनका यह भी कहना है कि रुपये के 49.20 के निचले स्तर पर आने के बाद कुछ स्थानीय बैंकों द्वारा केंद्रीय बैंक के निर्देशों के अनुसार डॉलर की ताजा लिवाली की गई, जिसके चलते रुपये में थोड़ा सुधार आया है।

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement