facebookmetapixel
Advertisement
मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पारमिडकैप-स्मॉलकैप की तेजी के बाद अब कहां बनेगा पैसा? IT, प्राइवेट बैंक और FMCG पर ब्रोकरेज का दांवपर्पल स्टाइल लैब्स IPO: कमजोर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, क्या करें निवेशक?साबुन से शैंपू तक अभी कम खर्च कर रहे भारतीय, आगे बड़ा मौका; HUL में 43% तेजी का अनुमानबॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटेसोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी ₹2.37 लाख पर; आज क्यों गिर रहे दाम?12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनी

बैंकों के लिए रिजर्व बैंक ने शिथिल किए मानक

Advertisement

नए दिशानिर्देश 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगे या यह आरई की आंतरिक नीति के तहत फैसला की गई पहले की किसी तिथि से लागू हो सकते हैं। 

Last Updated- July 29, 2025 | 10:49 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंकों और एनबीएफसी सहित किसी एकल विनियमित संस्था (आरई) द्वारा वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) योजना में निवेश की सीमा कोष के 10 प्रतिशत तक तय की है। साथ ही किसी भी एआईएफ योजना में सभी विनियमित संस्थाओं का कुल योगदान उस योजना के कोष के 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने एआईएफ में आरई द्वारा किए गए डाउनस्ट्रीम निवेश के हिस्से के रूप में इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स को प्रावधानों के दायरे से बाहर रखा है।

इससे पहले मई में रिजर्व बैंक ने एक मसौदा परिपत्र में किसी भी एआईएफ योजना में आरई द्वारा निवेश की कुल सीमा 15 प्रतिशत रखने का प्रस्ताव किया था, जिसमें एकल आरई का योगदान योजना के कुल कोष के 10 प्रतिशत तक सीमित था। नए दिशानिर्देश 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगे या यह आरई की आंतरिक नीति के तहत फैसला की गई पहले की किसी तिथि से लागू हो सकते हैं।  रिजर्व बैंक ने कहा कि दिशानिर्देशों की समीक्षा उद्योग जगत की प्रतिक्रिया के साथ ही सेबी के नियमों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement