facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

RBI की नई नीतियों से बैंक कर सकेंगी पूंजी का पूरा उपयोग, धन प्रवाह में आएगा संतुलन

Advertisement

आरबीआई द्वारा घोषित नीतियों के तहत बैंकों को पूंजी के पूरे उपयोग की अनुमति दी गई है, जिससे कॉरपोरेट ऋण और धन प्रवाह में संतुलन बनाए रखा जा सकेगा

Last Updated- October 09, 2025 | 10:20 PM IST
Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामत ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की घोषित हालिया नीतियों से बैंकों को अपने पूंजी का पूरा इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी। इससे बैंक धन जुटाने के प्रोफाइल से लेकर कारोबार तक को संतुलन के स्तर पर रख सकेंगे। दरअसल, धन जुटाना का रुझान खुदरा क्षेत्र की ओर हो रहा था।

रिजर्व बैंक ने बीते सप्ताह 22 उपायों की घोषणा की थी। इन उपायों का उद्देश्य वास्तविक अर्थव्यवस्था में उधारी का प्रवाह बढ़ाना और कारोबार करने की आसानी से बढ़ाना था। हालांकि इस दौरान बैंकों की लागत भी कम रहेगी। इन उपायों के तहत भारत की गैर वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों को बैंक से धन जुटाने, प्रतिभूतियों व आईपीओ के लिए धन मुहैया कराने के लिए ऋण की सीमा बढ़ाने और आवास ऋणों पर जोखिम भारांश को करने सहित मंजूरियां शामिल थीं।  

भारत के बैंकों को गैर बैंकिंग इकाइयों के अधिग्रहण और जमीन अधिग्रहण के लिए विशेष प्रयोजन के तरीकों की अनुमति दी जाएगी। इससे बैंकों की दीर्घावधि से लंबित मांगें हल होंगी। भारत में धन का प्रवाह बढ़ाने के लिए अन्य महत्त्वपूर्ण उपायों में भारत की बैंकिंग प्रणाली में 10,000 करोड़ रुपये की उधारी की सीमा को हटाना भी शामिल है जबकि बैंक-वार प्रतिबंध शामिल रहेंगे। बैंक द्वारा ऋण एक विशेष उधारकर्ता को उसकी नेट वर्थ का 20 प्रतिशत और एक समूह के 25 प्रतिशत तक शामिल है।  

विशेषज्ञों और बैंकरों ने इन इंतजामों पर कहा कि इससे कॉरपोरेट क्षेत्र में बैंक से धन जुटाए जाने की मांग बढ़ेगी। दरअसल कॉरपोरेट क्षेत्र धन जुटाने के लिए बैंक से धन लेने की जगह पूंजी बाजार व विदेशी से धन जुटा रहा है। इसके अलावा कामत ने उजागर किया कि भारत वह अर्थव्यवस्था नहीं है जो विदेशी पूंजी से निर्धारित होती है।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement