facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देशखरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ी, धान का रकबा 3.74% और मक्का का 3.18% घटाक्या आपका भी अटक गया है PF ट्रांसफर? UAN पोर्टल पर 5 मिनट में ऐसे अपडेट करें ‘डेट ऑफ एग्जिट’मेडिकल डिवाइस के परीक्षण उपकरणों का 100 फीसदी खर्च उठाएगी सरकार: पीयूष गोयल40 की उम्र में नौकरी छोड़ दी तो क्या बंद हो जाएगा PF पर ब्याज? EPFO ने दिया जवाबनहीं थमा यूएस-ईरान में टकराव तो और महंगा होगा कच्चा तेल, जा सकता है $120 के पारएयर इंडिया का सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतर होना चाहिए: एन. चंद्रशेखरन

ईस्टर संडे के बावजूद 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक, जानिए क्यों

Advertisement

रविवार को बैंकों के बंद होने से सरकारी खातों को अंतिम रूप देने में एक चुनौती पैदा होती है। खासकर जब यह वित्त वर्ष के समापन का समय होता है।

Last Updated- March 21, 2024 | 12:58 PM IST
multibagger stocks

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि सरकारी लेनदेन में शामिल सभी बैंक 31 मार्च, 2024 को खुले रहेंगे। इसका मतलब है कि बैंक ईस्टर रविवार के दिन भी खुले रहेंगे, जो ईसाई समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है।

बता दें कि आरबीआई का निर्देश केंद्र सरकार के उस अनुरोध के जवाब में आया है जिसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का हिसाब वित्त वर्ष 2023-24 के भीतर किया जाए।

 क्यों रविवार को खुले रहेंगे बैंक ?

रविवार को बैंकों के बंद होने से सरकारी खातों को अंतिम रूप देने में एक चुनौती पैदा होती है। खासकर जब यह वित्त वर्ष के समापन के साथ मेल खाता है।

आरबीआई के इस फैसले का उद्देश्य महत्वपूर्ण वित्त लेनदेन के ट्रांसेक्शन में किसी भी संभावित देरी को रोकना है, जिससे नए वित्त वर्ष में सुचारू परिवर्तन सुनिश्चित हो सके। इस कदम का मकसद राजकोषीय अनुशासन बनाए रखना और लेनदेन बैकलॉग के जमा को रोकना है।

बैंक 31 मार्च को कामकाज के लिए खुलेंगे

आरबीआई (RBI) ने इस महत्वपूर्ण तिथि पर कामकाज चालू रखने के लिए 33 एजेंसी बैंकों को नामित किया है। इस लिस्ट में 12 सरकार बैंक शामिल हैं, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। साथ ही 20 प्राइवेट सेक्टर के बैंक जैसे एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड भी शामिल हैं।

इसके अलावा, डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड इस व्यवस्था में एकमात्र विदेशी बैंक का प्रतिनिधित्व करता है। ये बैंक 31 मार्च को पूरी सर्विस सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

31 मार्च को खुले रहेंगे ये सरकारी बैंक

1. बैंक ऑफ बड़ौदा

2. बैंक ऑफ इंडिया

3. बैंक ऑफ महाराष्ट्र

4. केनरा बैंक

5. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

6. इंडियन बैंक

7. इंडियन ओवरसीज बैंक

8. पंजाब एंड सिंध बैंक

9. पंजाब नेशनल बैंक

10. भारतीय स्टेट बैंक

11. यूको बैंक

12. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

प्राइवेट सेक्टर बैंक

13. एक्सिस बैंक लिमिटेड

14. सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड

15. डीसीबी बैंक लिमिटेड

16. फेडरल बैंक लिमिटेड

17. एचडीएफसी बैंक लिमिटेड

18. आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड

19. आईडीबीआई बैंक लिमिटेड

20. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड

21. इंडसइंड बैंक लिमिटेड

22. जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड

23. कर्नाटक बैंक लिमिटेड

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement