facebookmetapixel
Advertisement
‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBI

लीमन ब्रदर्स के साथ इंट्रेस्ट रेट स्वैप सौदे निपटाएं बैंक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:46 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज बैंकों को निर्देश दिया कि वे लीमन ब्रदर्स के साथ अपने इंट्रेस्ट रेट स्वैप (आईआरएस) की पोजीशन को जल्द से जल्द खत्म करें।

सूत्रों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने इस सप्ताह स्थानीय आईआरएस बाजार में लीमन ब्रदर्स में बैंकों के एक्सपोजर की जानकारी के लिए बैंकों से बातचीत की थी।

केंद्रीय बैंक के दिशा-निर्देशों के बारे में पूछे जाने पर एक बैंकर ने कहा कि हां यह सही है। केंद्रीय बैंक ने हमें अपने पोजीशन खत्म करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि मॉर्गेज संबंधित सिक्योरिटीज के एक्सपोजर में भारी घाटा उठाने के बाद अमेरिका के चौथे सबसे बड़े निवेश बैंक लीमन ब्रदर्स ने दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्राथमिक रूप से यह एक दोतरफा मामला है। एक बाजार विनियामक होने के नाते हमारी रुचि बाजार को व्यवस्थित ढंग से चलाने में है।

इसलिए हम सहज रास्तों को खोज रहे हैं। बैंकर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने ये स्वैप पोजीशन सोमवार या मंगलवार तक निपटाने को कहा है।

उसने कहा कि सेटलमेंट एक या दो दिनों में हो जाएगा। किन दरों पर इन लेन-देन का खुलासा किया जाएगा, इस पर बैंकर ने कहा कि इसके लिए मंगलवार को वैल्यू कर्व का इस्तेमाल होगा।

मंगलवार को केंद्रीय बैंक ने लीमन की भारतीय प्राथमिक डीलरशिप से सरकारी प्रतिभूतियों के लेन-देन में एक प्राथमिक बाजार के प्राथमिक डीलर के रूप में भाग न लेने के लिए कहा था।

इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने लीमन ब्रदर्स कैपिटल से कहा था कि उसे किसी भी भारतीय संस्थान से किसी भी प्रकार का परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सौदा करने के लिए अनुमति लेनी होगी।

बैंक ने इसके अलावा किसी भी प्रकार का विदेशी समझौता करने पर भी पाबंदी लगाई  है। बैंक ने कहा कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का विदेशी लेन देन नहीं किया जाना चाहिए। 

Advertisement
First Published - September 20, 2008 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement