facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Bank Holiday Today: महावीर जयंती पर बैंक का अवकाश? जानें किन राज्यों में आज है छुट्टी

महावीर जयंती के मौके पर 10 अप्रैल 2025 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं।

Last Updated- April 10, 2025 | 8:18 AM IST
bank holiday
Bank Holiday

Bank Holiday Today, April 10: महावीर जयंती के मौके पर 10 अप्रैल 2025 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन को महावीर जन्मकल्याणक के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, हर राज्य में बैंक छुट्टियों का शेड्यूल अलग हो सकता है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक ब्रांच से संपर्क करें या फिर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर को देखकर ही यह सुनिश्चित करें कि उनके इलाके में बैंक खुला रहेगा या नहीं।

इस दिन फिजिकल ब्रांच बंद हो सकती हैं, लेकिन UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल सहित 20 से ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस दिन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

अप्रैल में बैंक की छुट्टी

अप्रैल 2025 में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और अवसरों पर बैंकों की छुट्टियां तय की गई हैं। इनमें महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, बसवा जयंती और अक्षय तृतीया शामिल हैं।

महावीर जयंती, जिसे महावीर जन्मकल्याणक भी कहा जाता है, जैन समुदाय का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है। यह भगवान महावीर के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जो जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे।

महावीर जयंती के मौके पर 10 अप्रैल 2025 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में गुजरात, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं। इसके अलावा, 1 अप्रैल को सालाना खातों के निपटान के लिए देशभर के सभी राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहीं।

अप्रैल 2025 में बैंकों की छुट्टियों की राज्यों के हिसाब से लिस्ट: जानिए कब और कहां बंद रहेंगे बैंक

14 अप्रैल, सोमवार – अंबेडकर जयंती, विशु, बिहू, तमिल न्यू ईयर आदि

  • बैंक बंद: अधिकांश राज्य
  • बैंक खुले रहेंगे: मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश
  • डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के साथ-साथ कई राज्यों में क्षेत्रीय नववर्ष भी मनाया जाता है। इसलिए अधिकांश जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल, मंगलवार – बंगाली नववर्ष, हिमाचल दिवस, बोहाग बिहू

  • बैंक बंद: पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
  • विवरण: राज्य विशेष पर्वों के चलते इन राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

18 अप्रैल, शुक्रवार – गुड फ्राइडे

  • बैंक बंद: अधिकांश राज्य
  • बैंक खुले रहेंगे: त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर
  • विवरण: यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाने वाला यह ईसाई पर्व कई राज्यों में अवकाश का दिन होता है।

21 अप्रैल, सोमवार – गारिया पूजा

  • बैंक बंद: त्रिपुरा
  • विवरण: त्रिपुरा का पारंपरिक जनजातीय पर्व, जिसके अवसर पर राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

29 अप्रैल, मंगलवार – भगवान परशुराम जयंती

  • बैंक बंद: हिमाचल प्रदेश
  • विवरण: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जयंती पर राज्य में बैंकिंग अवकाश रहेगा।

30 अप्रैल, बुधवार – बसव जयंती और अक्षय तृतीया

  • बैंक बंद: कर्नाटक
  • विवरण: लिंगायत संत बसवेश्वर की स्मृति में बसव जयंती और धन-समृद्धि का प्रतीक पर्व अक्षय तृतीया पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

डिस्क्लेमर- उपरोक्त जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों की सूची और संबंधित राज्यों की अधिसूचनाओं पर आधारित है। छुट्टियों का शेड्यूल राज्य और क्षेत्र के अनुसार बदल सकता है। बैंक जाने से पहले संबंधित ब्रांच से संपर्क कर लेना उचित रहेगा।

First Published - April 10, 2025 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट