facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

बैंकों की बड़ी कमाई: सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से मिलेगा राजकोषीय लाभ, चौथी तिमाही में मुनाफे की उम्मीद

Advertisement

बीते सप्ताह 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड की यील्ड 8 आधार अंक गिरकर 6.62 फीसदी हो गई थी। यह 30 नवंबर, 2024 के बाद के बीते चार माह में सर्वाधिक सप्ताहिक गिरावट थी।

Last Updated- March 23, 2025 | 9:35 PM IST
Bank Stock
प्रतीकात्मक तस्वीर

बैंक इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में राजकोषीय लाभ अर्जित कर सकते हैं। बाजार के भागीदारों के अनुसार अभी तक ऋण खंड में मजबूत धन प्रवाह की वजह से इस तिमाही में सरकारी बॉन्ड की यील्ड में नरमी आई है। इसलिए बैंकों का राजकोषीय लाभ हासिल करना तय है।

बीते सप्ताह 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड की यील्ड 8 आधार अंक गिरकर 6.62 फीसदी हो गई थी। यह 30 नवंबर, 2024 के बाद के बीते चार माह में सर्वाधिक सप्ताहिक गिरावट थी। इस अवधि में 5 वर्षीय बॉन्ड की यील्ड 22 आधार अंक, जबकि 14 वर्षीय बॉन्ड की यील्ड 11 आधार अंक गिर गई थी। एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने बताया, ‘ यील्ड महत्त्वपूर्ण रूप से गिरने कारण बैंक मार्क टु मार्केट लाभ अर्जित करेंगे।’ उन्होंने बताया, ‘लाभ कमाने के लिए ट्रेजरी इंतजार करेंगे क्योंकि आने वाले समय में यील्ड में 3-4 आधार अंक की और गिरावट हो सकती है।’

तीसरी तिमाही में बेंचमार्क यील्ड स्थिर थी और केवल 1 आधार अंक बढ़ी थी, जबकि दूसरी तिमाही में बेंचमार्क यील्ड 25 आधार अंक कम हुई थी। बीते सप्ताह सरकारी प्रतिभूतियों को पूर्णत: सुलभ मार्ग (एफएआर) के जरिये 8,560 करोड़ रुपये का शुद्ध विदेशी निवेश हासिल हुआ। विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 644 करोड़ रुपये की शुद्ध एफएआर प्रतिभूतियां खरीदी थीं।

मार्च में घरेलू ऋण बाजार में शुद्ध विदेशी निवेश प्राप्ति अगस्त 2024 के बाद से सर्वाधिक थी। विदेशी निवेशकों ने 19 मार्च तक 8,497 करोड़ रुपये मूल्य की घरेलू प्रतिभूतियां शुद्ध रूप से खरीदी थीं।

एक सरकारी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने बताया, ‘जून में ब्याज कटौती की उम्मीदें बढ़ने के कारण अधिक धन का प्रवाह हुआ और बैंकों के एमटीएम पोर्टफोलियो से बॉन्ड हटाकर बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक के ओपन मार्केट ऑपरेशंस (ओएमओ) नीलामी की बदौलत कुछ लाभ अर्जित किया।’

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement