facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

ऐक्सिस बैंक 10 वर्षीय इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड पर कर रहा विचार

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 11:23 PM IST
Axis Bank

निजी क्षेत्र का ऐक्सिस बैंक आगामी दिनों में 10 वर्षीय इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए कम से कम 5,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह इश्यू मौजूदा वित्त वर्ष में पहला ऐसा मौका होगा जब निजी बैंक रकम जुटाने के लिए डेट कैपिटल मार्केट में उतरेगा।

एक सूत्र ने कहा, हमें पता चला है कि हाल में अन्य बैंकों की तरक से इन्फ्रा बॉन्ड जारी किए जाने के बाद ऐक्सिस बैंक इस पर पूछताछ कर रहा है।

सूत्रों ने कहा, यह मोटे तौर पर बड़ी बीमा कंपनियों की तरक से निवेश पर निर्भर करेगा और गुरुवार को संभावित निवेशकों के साथ बैठक हुई, जहां इस पर चर्चा की गई। यह बड़ा इश्यू होगा और कम से कम 5,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

इस हफ्ते देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 15 वर्षीय इन्फ्रा बॉन्ड के जरिए 9,718 करोड़ रुपये जुटाए। इसकी ब्याज दर  7.70 फीसदी है। एसबीआई ने दिसंबर 2022 में भी 10 साल वाले इन्फ्रा बॉन्ड जारी कर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसकी ब्याज दर  7.51 फीसदी थी।

पिछले महीने निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने भी बिजली व सड़क जैसे क्षेत्रों की परियोजनाओं की फंडिंग की खातिर इन्फ्रा बॉन्ड से 5,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसकी ब्याज दर 7.63 फीसदी थी। बैंक का बॉन्ड सात साल में परिपक्व होगा। सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी हाल में इन्फ्रा बॉन्डों की बिक्री की है। रिपोर्ट से यह पता चला।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement