facebookmetapixel
Budget 2026 में रिसाइक्लिंग इंडस्ट्री की सरकार से मांग: GST कम होगा तभी उद्योग में आएगी तेजी27 जनवरी को बैंक हड़ताल से देशभर में ठप होंगी सरकारी बैंक सेवाएं, पांच दिन काम को लेकर अड़े कर्मचारीऐतिहासिक भारत-EU FTA और डिफेंस पैक्ट से बदलेगी दुनिया की अर्थव्यवस्था, मंगलवार को होगा ऐलानइलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों ने सरकार से की मांग: PM E-Drive सब्सिडी मार्च 2026 के बाद भी रहे जारीसुरक्षित निवेश और कम सप्लाई: क्यों सोने की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है?Budget decoded: सरकार की योजना आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करती है?गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की सॉफ्ट पावर, विदेशी धरती पर प्रवासी भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगाIndia-EU FTA पर मुहर की तैयारी: कपड़ा, जूते-चप्पल, कार और वाइन पर शुल्क कटौती की संभावनाBudget 2026 से इंश्योरेंस सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद, पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स, सीमा शुल्क नियमें में सुधार और विकास को रफ्तार देने पर फोकस

राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी

अशोक चव्हाण को भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, 4 मंत्रियों के टिकट कटे

Last Updated- February 14, 2024 | 11:14 PM IST
Sonia Gandhi

एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र से राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मांडविया समेत चार और केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। इससे संकेत मिलता है कि वे लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा ने उच्च सदन के लिए उम्मीदवार घोषित करते हुए महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ संघ परिवार से जुड़े नेताओं को साधने की भी प्रयास किया है। आगामी अप्रैल में राज्य सभा के 56 सांसद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें से 28 भाजपा के हैं।

भाजपा ने राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार सासंदों को दोबारा मौका दिया है। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, एल मुरुगन और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी शामिल हैं। जिन सात केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं, उनमें धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया पुरुषोत्तम रूपाला, भूपेंद्र यादव, राजीव चंद्रशेखर, वी मुरलीधरन और नारायण राणे हैं। नड्डा के अलावा किसी अन्य सांसद को तीसरी बार राज्य सभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया गया है।

बीजू जनता दल ने घोषणा की है कि वह वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने मिलिंद देवरा को राज्य सभा भेजने का फैसल किया है। देवरा पिछले महीने की कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे।

सोनिया गांधी ने बुधवार की सुबह जयपुर में राज्य सभा के लिए नामांकन भरा। इस मौके पर उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। सोनिया पहली बार राज्य सभा चुनाव लड़ रही हैं। वह अमेठी से 1999 में चुनाव जीतकर लोक सभा पहुंची थीं।

First Published - February 14, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट