facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Maharashtra Elections: चुनाव प्रचार की रफ्तार बढ़ने के साथ होने लगी जीत की भविष्यवाणी

मुख्यमंत्री शिंदे की लड़की बहन योजना ने लोगों के बीच खासा असर डाला है। इस योजना को 45% से अधिक लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और इसे चुनाव में गेम चेंजर माना जा रहा है।

Last Updated- November 11, 2024 | 10:44 PM IST
Maharashtra Polling

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के जोरों पर है। महायुति और महा विकास आघाडी (एमवीए) दोनों गठबंधन अपनी जीत के दावे कर रहे हैं । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने चुनावों में महायुति को 175 से अधिक सीटें जीतने की भविष्यवाणी की। दूसरी तरफ आघाड़ी महायुति की सत्ता से विदाई तय बता रही है। इस बीच एक चुनावी के सर्वे में महायुति की दोबारा सरकार बनने दावा किया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के लिए महायुति और महाविकास आघाडी दोनों की तरफ से बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। दोनों गठबंधनों की तरफ से चुनावी घोषणापत्र सामने आने के बाद अब चुनाव प्रचार पूरे शबाब है।

अजित पवार ने सोमवार को भविष्यवाणी की कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में 175 से अधिक सीटें जीतेगा। महायुति में एनसीपी, शिवसेना और भाजपा शामिल है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

जीत का दावा करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने भाजपा के खिलाफ संविधान बदलने की जो झूठी कहानियां गढ़ी थीं उनका अंत हो चुका है और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इसकी कोई भूमिका नहीं होगी। महायुति गठबंधन विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करेगा। महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से सिर्फ 17 पर ही जीत हासिल की थी। जबकि विपक्षी एमवीए ने 30 सीट पर जीत हासिल की थी , एक निर्दलीय भी उनके साथ है।

इसी बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मैटराइज सर्वे सामने आया है। मैटराइज सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति के राज्य में सरकार बनाने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) को झटका लगने जा रहा है । सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति गठबंधन को 145-165 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी एमवीए को 106-126 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 47 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि एमवीए को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है । अन्य को 12 फीसदी तक वोट शेयर मिलने के कयास लगाया गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के 40 फीसदी लोग ने एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे 21 फीसदी और देवेंद्र फडणवीस को 19 फीसदी लोगों ने पसंद किया। 65 फीसदी से अधिक लोगों ने शिंदे के कामकाज से संतुष्टि जताई है, जिसमें 42 फीसदी ने बहुत अच्छा और 27 फीसदी ने औसत बताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे की लड़की बहन योजना ने लोगों के बीच खासा असर डाला है। इस योजना को 45 प्रतिशत से अधिक लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और इसे चुनाव में गेम चेंजर माना जा रहा है। मैटराइज का ये सर्वे 10 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच में किया गया है। सैंपल साइज की बात करें तो सर्वे में राज्य के 1,09,628 लोगों की राय ली गई है। इसमें 57 हजार से अधिक पुरुष, 28 हजार महिलाएं और 24 हजार युवाओं की राय शामिल हैं।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है 23 नवंबर परिणाम घोषित किये जाएंगे । 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें जीती थीं। शिवसेना को 56 और कांग्रेस के खाते में 44 सीटें आई थी।। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं थीं।

First Published - November 11, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट