facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

नालंदा लोकसभा सीट: चुनाव में विपक्ष पर भारी पड़ सकती है नीतीश की लोकप्रियता

समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस ने साल 1996, 1998 और 1999 के चुनावों में समता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर यहां से जीत दर्ज की थी।

Last Updated- May 28, 2024 | 11:01 PM IST
Nitish Kumar free electricity in bihar announcement

साल 2020 के बिहार विधान सभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने नालंदा लोक सभा की सात में पांच विधान सभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और जदयू की सहयोगी रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में एक सीट आई थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा से ही आते हैं और साल 2004 के लोक सभा चुनाव में वह यहीं से सांसद भी थे। नीतीश की लोकप्रियता के कारण ही जदयू का दबदबा लगातार इतने वर्षों से इस सीट पर बना हुआ है।

जदयू नेता कौशलेंद्र कुमार लगातार तीन बार से यहां से सांसद बन रहे हैं। कौशलेंद्र पहली बार साल 2009 में जीते थे उसके बाद साल 2014 और 2019 के चुनावों में भी वह यहां जीतते रहे। नीतीश की तरह कुर्मी जाति से आने वाले कौशलेंद्र के लिए यहां कुर्मी मतदाताओं की संख्या करीब एक चौथाई है।

इस बार यानी साल 2024 के लोक सभा चुनाव में कौशलेंद्र के सामने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के संदीप सौरव हैं। नालंदा उन तीन सीटों में से एक हैं जहां से वाम दल राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। 37 वर्षीय सौरव जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि ली है और उन्होंने साल 2020 के विधान सभा चुनावों में पटना की पालीगंज सीट से चुनाव जीता था।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का 1980 के दशक में इस सीट पर जबरदस्त प्रभाव था और पार्टी ने यहां से 1980, 1984 और 1991 के चुनावों में जीत हासिल की थी। मगर बिहार की राजनीति में प्रमुख कुर्मी नेता के तौर पर नीतीश कुमार के उदय के साथ यह सीट जदयू के पास आ गई। जदयू से पहले यह समता पार्टी के पास ही थी।

समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस ने साल 1996, 1998 और 1999 के चुनावों में समता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर यहां से जीत दर्ज की थी।

First Published - May 28, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट