facebookmetapixel
Advertisement
Q1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट में

अमेरिकी जवाबी शुल्क की आशंका, भारतीय निर्यात पर असर को लेकर सतर्कता बढ़ी

Advertisement

भारतीय निर्यात पर संभावित असर को लेकर चर्चा जारी, अमेरिका पर निर्भरता के बीच नए बाजारों की तलाश जरूरी

Last Updated- March 07, 2025 | 11:26 PM IST
India US

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल से भारत पर जवाबी शुल्क लगाने की चेतावनी के बीच एक्सपोर्ट ऐंड इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) ने भारतीय निर्यात पर इसके संभावित असर पर चर्चा की है और सरकार को जानकारी दी है।

बैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के इतर एक्जिम बैंक की उप प्रबंध निदेशक दीपाली अग्रवाल ने कहा, ‘काफी काम किया जा रहा है। हमारे तरफ से भी हमने मंत्रालय को उचित जानकारी दी है। इस पर विमर्श जारी है कि इसे और अधिक प्रासंगिक कैसे बनाया जा सकता है क्योंकि भारत का अधिकतर निर्यात अमेरिका को हाता है और इसका काफी असर पड़ेगा, जो इस पर निर्भर करेगा कि दूसरी तरफ से क्या मांग है।’ मगर उन्होंने साझा की गई जानकारी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति बनते ही डॉनल्ड ट्रंप ने भारत, ब्राजील, चीन जैसे देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने मेक्सिको और कनाडा पर भी इसी तरह के शुल्क लगाने की धमकी दी थी। अग्रवाल ने कहा कि भारत का निर्यात अमेरिका में केंद्रित है और अब हमें लैटिन अमेरिका की ओर विविधता लाने की जरूरत है, जहां लगता है कि समय के साथ दिलचस्पी बढ़ रही है। मगर केवल अमेरिका के साथ मसले के कारण इसमें बदलाव नहीं आएगा।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement