facebookmetapixel
Advertisement
यूरोप कारोबार सुधरा, भारत का बिजनेस मजबूत… Tata Steel पर क्या कह रहे ब्रोकरेज, जानें टारगेटCredit Card Tricks: हर खरीदारी पर क्रेडिट कार्ड से 10% तक की सीधी बचत, जानिए आसान ट्रिक्सरिलायंस, HDFC और Infosys से पैसा निकालकर कहां लगा रहे विदेशी निवेशक?Rupee at New low: डॉलर के मुकाबले रुपया 96.25 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबाव₹2.5 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली HAL पर ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक तेजी की उम्मीदGold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेटभारतवंशी हिंदुजा परिवार की संपत्ति 38 अरब पाउंड पहुंची, ब्रिटेन में फिर टॉप परप. बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी; केंद्र ने Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक कंपनियों से शुरू की बातचीतरिकॉर्ड गर्मी से AC और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की चांदी, सीमेंट सेक्टर पर दबावIndian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग पर

AI में आत्मनिर्भरता की जरूरत, भारत को सभी स्तरों पर निवेश करना होगा: अभिषेक सिंह

Advertisement

वह मंगलवार को यहां टीआईई ग्लोबल समिट और रीजनल एआई इम्पैक्ट समिट के तीसरे दिन बोल रहे थे

Last Updated- January 06, 2026 | 11:29 PM IST
artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंडियाएआई मिशन के मुख्य कार्याधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि भारत को वैश्विक एआई सेवाओं का उपभोक्ता बने रहने के बजाय आत्मनिर्भर एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए पूरी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) वैल्यू चेन में क्षमताएं विकसित करने की आवश्यकता है।

वह मंगलवार को यहां टीआईई ग्लोबल समिट और रीजनल एआई इम्पैक्ट समिट के तीसरे दिन बोल रहे थे। 

सिंह ने कहा, ‘पूरे एआई स्टैक में, चाहे वह ऊर्जा हो, डेटा सेंटर, कंप्यूट, मॉडल या एप्लीकेशन लेयर हो, सभी स्तरों पर क्षमताओं का निर्माण करना होगा। इस समय भारत में हमारे पास एप्लीकेशन  और यूज केस बनाने की बहुत क्षमता है। लेकिन फिर हमें यह सुनिश्चित करने के लिए स्टैक के सभी स्तरों पर निवेश करना होगा कि हम केवल एआई सेवाओं के उपभोक्ता बनने के बजाय एक एआई सेवा प्रदाता भी बनें।’

इन कमियों को दूर करने के लिए, सरकार इंडियाएआई मिशन के माध्यम से सभी स्तर को सक्षम बना रही है। उन्होंने कहा कि भारत के पास वर्तमान में 38,000 जीपीयू उपलब्ध हैं। इनमें से लगभग 25,000 चालू किए जा चुके हैं और विभिन्न स्टार्टअप, उद्योग और शिक्षाविद इनका उपयोग कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि डेटासेट प्लेटफॉर्म एआईकोश पर लगभग 6,000 डेटासेट बिना किसी प्रतिबंध के उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। भारत में कोई भी स्टार्टअप इन डेटासेट का उपयोग कर सकता है, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक संस्थानों और यहां तक कि निजी कंपनियों का योगदान शामिल है।

भारत और दक्षिण एशिया में एनवीडिया के प्रबंध निदेशक विशाल धूपर ने कहा कि हालांकि देश को अपनी लार्ज लैग्वेज और एआई मॉडल बनाने की जरूरत है, लेकिन उसे अपनी अनूठी विशेषताओं का भी इस्तेमाल करना चाहिए और दक्षता और समावेश के लिए नवाचार पर जोर देना चाहिए।

डेटा एनोटेशन, विश्लेषण और डेटा साइंस में उभरती नौकरियों के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के बारे में बोलते हुए सिंह ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और पॉलिटेक्नीक जैसे संस्थानों में देश भर में लगभग 570 डेटा लैब स्थापित की जा रही हैं।

Advertisement
First Published - January 6, 2026 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement