facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

Closing Bell: आईटी शेयरों में तेजी के बावजूद सपाट क्यों बंद हुआ बाजार? सेंसेक्स 54 अंक चढ़ा; निफ्टी 25482 पर बंद

Advertisement

Closing Bell: आईटी शेयरों में तेजी के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट से बाजार सपाट रुख के साथ बंद हुआ।

Last Updated- February 25, 2026 | 4:03 PM IST
Share Market
Representative Image

Stock Market Closing Bell, February 25: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (25 फरवरी) को सपाट रुख के साथ बंद हुए। शुरूआती कारोबार में शानदार मजबूती के बाद कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार ने बढ़त गंवा दी। आईटी शेयरों में तेजी के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट से बाजार सपाट रुख के साथ बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 82,530 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82,957 अंक चढ़ गया था। अंत में 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,276.07 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त के साथ 25,512 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 25,652 अंक का इंट्रा-डे हाई छुआ लेकिन अंत में 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,482 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और अमेरिका के प्रौद्योगिकी शेयरों में सुधार से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। एआई को लेकर बनी अनिश्चितता कम होने से भी बाजार को सहारा मिला। इसके अलावा, जापान के केंद्रीय बैंक की नरम नीतिगत संकेतों ने एशियाई बाजारों के माहौल को मजबूत बनाए रखा।”

उन्होंने कहा, ”लेकिन दिन की शुरुआत में दिखी तेजी बाद में कम हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से टैरिफ संबंधी नई टिप्पणियों ने वैश्विक व्यापार को लेकर चिंताएं फिर बढ़ा दीं। इससे बाजार की बढ़त सीमित हो गई और रुपये में भी कमजोरी देखी गई। आगे की दिशा पर नजर डालें तो अमेरिका–ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम, एआई और टैरिफ से जुड़ी खबरें निकट भविष्य में बाजार की चाल तय करेंगी।”

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा सटील, टीसीएस, इंडिगो, सन फार्मा, महिंद्रा एन्ड महिंद्रा, मारुति, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरा। एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, भारती एयरटेल और आईटीसी गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केट के इंडेक्सिस ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.58 प्रतिशत और 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा बढ़त में रहने वाले इंडेक्स रहा। इसके बाद निफ्टी फार्मा और निफ्टी आईटी का स्थान रहा। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

BS Manthan का समापन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित Business Standard Manthan की तीसरी वार्षिक बैठक आज समाप्त हो रही है। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 40 विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें विचार-विमर्श और पैनल चर्चाओं के जरिए नवीनतम आर्थिक और व्यावसायिक मुद्दों पर बात की गई। आज के मुख्य वक्ताओं में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व G20 शेरपा अमिताभ कांत और अन्य प्रमुख विचारक शामिल हैं।

वैश्विक बाजार का रुख

एशिया क्षेत्र के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजारों में तकनीकी शेयरों की मजबूती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी आशंकाओं में कमी ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया।

  • जापान का Nikkei 225 1.17 प्रतिशत बढ़ा।

  • दक्षिण कोरिया का Kospi 0.84 प्रतिशत ऊपर गया।

  • ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को तकनीकी शेयरों के नेतृत्व में तेजी रही। Dow Jones Industrial Average 0.76 प्रतिशत, S&P 500 0.77 प्रतिशत और Nasdaq Composite 1.05 प्रतिशत बढ़ा।

Advertisement
First Published - February 25, 2026 | 7:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement