facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran War: डेडलाइन से पहले ट्रंप का खेल! युद्ध खत्म बताकर कांग्रेस की मंजूरी से बचने की कोशिशअप्रैल में EV बाजार कमजोर, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक का जलवा बरकरार, बिक्री में जबरदस्त उछालभारत में EV का क्रेज बढ़ा, 4 महीने में 70% बिक्री उछाल; महिंद्रा सबसे तेज, टाटा टॉप पर कायमइंडिगो को बड़ा झटका, मई में 17% सीट क्षमता घटी, पश्चिम एशिया तनाव का असर; क्या यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर?अप्रैल में कार बिक्री में बंपर उछाल, 27% ग्रोथ के साथ 4.5 लाख पार; जानिए किन कंपनियों ने मारी बाजीबाजार चढ़ा लेकिन MF रहे सतर्क, अप्रैल में निवेश घटा! क्या फंड मैनेजर किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे हैं?भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव! अब कुछ कंपनियों का नहीं रहा दबदबा, अमेरिका से भी कम हुआ मार्केट का केंद्रीकरणएसटीटी बढ़ते ही डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर ब्रेक! वॉल्यूम गिरा 6% जबकि शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बदली रणनीतिइंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 43% उछला, 1505 करोड़ कमाए; जानिए कैसे MSME और रिटेल लोन ने बदली तस्वीरटोल प्लाजा खत्म होने की शुरुआत! AI और कैमरों से अब बिना रुके कटेगा टोल, जानिए नई तकनीक

100 अरब पहुंच सकता है UPI से लेनदेन

Advertisement

यूपीआई पर 100 अरब लेनदेन का लक्ष्य जल्द हासिल हो सकता है, ऋण और फिनटेक कंपनियों की भूमिका महत्वपूर्ण: एनपीसीआई प्रमुख दिलीप अस्बे

Last Updated- August 28, 2024 | 11:03 PM IST
UPI इकोसिस्टम में PhonePe और Google Pay का बढ़ रहा एकाधिकार? NPCI उठाने जा रही यह कदम, PhonePe, Google Pay creating a duopoly in India's UPI space? NPCI to check

भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से लेनदेन की संख्या10 से 15 साल में 100 अरब तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन इसमें ऋण वृद्धि की अहम भूमिका होगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के मुख्य कार्याधिकारी दिलीप अस्बे ने कहा, ‘हम भारत में अगले 10 से 15 वर्षों में यूपीआई पर 100 अरब लेनदेन की संभावना देख रहे हैं। हम इसके पहले भी इस आंकड़े तक पहुंच सकते हैं। यह हासिल किए जाने योग्य आंकड़े हैं। इसमें ऋण वृद्धि की अहम भूमिका होने जा रही है।’

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में क्रेड के संस्थापक और उद्यमी कुणाल शाह द्वारा यूपीआई से लेनदेन के अगले लाखों के आंकड़े को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अस्बे ने यह कहा। अस्बे ने यह भी कहा, ‘हमने यूपीआई पर क्रेडिट शुरू किया है और दो हफ्ते में हम इसे व्यावसायिक रूप से जारी करेंगे। मुझे लगता है कि छोटे और अक्सर लिए जाने वाले ऋण इस लक्ष्य को हासिल करने में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं।’एनपीसीआई के मुख्य कार्याधिकारी ने यह भी कहा कि इसके इस्तेमाल में फिनटेक अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि रिकरिंग पेमेंट्स, मैंडेट क्यूआर, ईएमआई क्यूआर से इसका इस्तेमाल संचालित होगा। अभी यह थकाऊ प्रक्रिया है।’ यूपीआई के आंकड़ों के मुताबिक जून महीने में लेनदेन की संख्या 13.89 अरब थी। मई में यह संख्या 14.04 अरब थी।

फिनटेक के भविष्य को लेकर चर्चा के दौरान पाइन लैब्स के संस्थापक और सीईओ अमरीश राऊ ने कहा कि ऋण में वृद्धि पर 3 वजहें अधिकतम असर डाल सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘इनमें ऋण आपूर्ति की रफ्तार, ऋण की लागत और ऋण में भरोसा शामिल है। हमने यह यात्रा शुरू की है, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय यूजर ने अभी व्यक्तिगत और आर्थिक वृद्धि के लिए ऋण को स्वीकार नहीं किया है।’

पीक-15 पार्टनर्स के शैलेंद्र सिंह ने कहा कि ऋण संतुलन बनाने वाली मजबूत ताकत है, लेकिन यह जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement