facebookmetapixel
Advertisement
Zero Balance Account में Debit Card मिलता है या नहीं? जानें SBI, HDFC, ICICI समेत इन बैंकों के नियम और चार्जMolbio Diagnostics IPO आज से खुला, GMP ₹120; ब्रोकरेज ने भी दी Subscribe की सलाह, जानें जोखिम और फायदेDefence Stocks: ₹7 लाख करोड़ की खरीदारी पाइपलाइन, इन शेयरों में 32% तक तेजी के टारगेटविदेश में भी अब चलेगा भारत का UPI, NRI के साथ तैयार हो रहा ग्लोबल नेटवर्क: NPCI₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्ड

5 साल में 165% से अधिक का रिटर्न देने वाली PSU देने जा रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

Dividend Socks: 28 नवंबर को ट्रेडिंग खत्म होते समय इस कंपनी का शेयर 197.05 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव 199.75 रुपये से करीब 1.35 फीसदी नीचे रहा

Last Updated- November 30, 2025 | 4:00 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंजीनियरिंग, कंसल्टेंसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेक्टर में काम करने वाली सरकारी कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर दिया है। कंपनी ने यह ऐलान 28 नवंबर 2025 को अपने तिमाही नतीजों के साथ किया  था। बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया और स्टॉक एक्सचेंज को इसकी सूचना दे दी गई थी।

कंपनी ने साफ कहा है कि 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा, जो लगभग 20 फीसदी बैठता है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है और शेयरधारकों के खाते में जल्द ही पहुंच जाएगा।

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट क्या है?

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 4 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तय की है। यानी जिस निवेशकों के पास 4 दिसंबर को शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड का हकदार होंगे। पहले भी 21 नवंबर को कंपनी ने इस तारीख की जानकारी दे दी थी।

Also Read: निवेशकों के लिए धमाकेदार रहेगा अगला हफ्ता! डिविडेंड, बोनस इश्यू से लेकर स्टॉक स्प्लिट तक, सब कुछ लाइन में

डिविडेंड का पैसा 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) से मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि कानून के मुताबिक डिविडेंड घोषणा के 30 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा।

शेयर का भाव और परफॉर्मेंस

28 नवंबर को ट्रेडिंग खत्म होते समय EIL का शेयर 197.05 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव 199.75 रुपये से करीब 1.35 फीसदी नीचे रहा। यानी दिन भर में शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली।

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो एक हफ्ते में शेयर में 0.72 फीसदी की मामूली बढ़त दिखी है। लेकिन एक महीने में 0.38 फीसदी, तीन महीने में 1.57 फीसदी और छह महीने में 6.81 फीसदी की गिरावट आई है। साल भर की बात करें तो शेयर अब तक 1 फीसदी नीचे है, हालांकि साल 2025 में अब तक 6.95 फीसदी का फायदा निवेशकों को हुआ है। पांच साल में कंपनी ने करीब 165.75 फीसदी रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement