facebookmetapixel
येस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25650 के नीचे

कोकिंग कोयले की तेजी से बढ़ती दर से भारत में स्टील की कीमते बढ़ीं : JSPL

स्टील कंपनियां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से आयात के जरिए कोकिंग कोयले की अपनी 90 प्रतिशत जरूरत पूरा करती हैं।

Last Updated- September 28, 2023 | 2:50 PM IST
Steel

कोकिंग कोयले की दरों में ‘‘तेजी से’’ वृद्धि के कारण भारत में स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। उद्योग जगत से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोकिंग कोयला और लौह अयस्क स्टील के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो प्रमुख कच्चे माल हैं।

स्टील कंपनियां आयात के जरिए पूरा करती है कोकिंग कोयले की जरूरत

भारत में लौह अयस्क पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जबकि स्टील कंपनियां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से आयात के जरिए कोकिंग कोयले की अपनी 90 प्रतिशत जरूरत पूरा करती हैं। जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के प्रबंध निदेशक बिमलेंद्र झा ने कहा, ‘‘कोकिंग कोयले की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जो वर्तमान में भारत में 341 अमेरिकी डॉलर प्रति टन सीएफआर (लागत व माल ढुलाई) पर कारोबार कर रही हैं। जून-जुलाई 2023 में यह 230 अमेरिकी डॉलर प्रति टन थी।’’

Also read: स्टील इंडस्ट्री को त्योहारी सीजन से दिख रही उम्मीद

बाजार में स्टील की मांग में भी बढ़ोतरी- स्टीलमिंट इंडिया

भारत में स्टील की बढ़ती कीमतों पर किए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टील उद्योग को कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कोकिंग कोयले की कीमतों में नाटकीय बदलाव आया है। इसलिए उद्योग के पास उपभोक्ताओं पर लागत का भार डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

बाजार अध्ययन कंपनी स्टीलमिंट इंडिया के अनुसार, जून में प्रति टन हॉट रोल्ड कॉइल (HRC) की कीमत 55,200 रुपये थी, जो गुरुवार को बढ़कर 58,800 रुपये हो गई है। झा ने कहा कि बाजार में स्टील की मांग में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो 7-8 प्रतिशत है। मॉनसून में गिरावट का रुख देखने के बाद मांग में बढ़ोतरी हुई है। स्टील टॉप तीन सबसे व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली धातुओं में से एक है और इसकी कीमतों में कोई भी उतार-चढ़ाव पूरी मूल्य श्रृंखला को प्रभावित करता है।

First Published - September 28, 2023 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट