facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहर

विदेशों में धन भेजना अप्रैल 2025 में 8.6 % बढ़ा

Advertisement

एलआरएस योजना की शुरुआत 2004 में हुई थी। यह योजना सभी निवासियों को चालू या पूंजी खाते या दोनों खातों से 2,50,000 डॉलर तक निशुल्क धन भेजने की अनुमति देती है।

Last Updated- June 25, 2025 | 11:30 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत धन प्रेषण योजना के तहत विदेशों में धन भेजना अप्रैल 2025 में बीते साल की तुलना में 8.6 प्रतिशत बढ़ा। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश में मजबूत वृद्धि के कारण हुई।

एलआरएस योजना की शुरुआत 2004 में हुई थी। यह योजना सभी निवासियों को चालू या पूंजी खाते या दोनों खातों से 2,50,000 डॉलर तक निशुल्क धन भेजने की अनुमति देती है। यह योजना शुरुआत में 25,000 डॉलर से शुरू की गई थी लेकिन फिर इसमें धीरे धीरे संशोधन किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार अप्रैल 2025 में इस योजना के तहत प्रेषण 2.5 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल 2024 में 2.28 अरब डॉलर से 8.6 प्रतिशत अधिक है।

इस महीने में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए धन प्रेषण सालाना आधार पर 11.02 प्रतिशत बढ़कर 1.30 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1.14 अरब डॉलर था। करीबी रिश्तेदारों की देखरेख के लिए धन प्रेषण सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत बढ़कर 3,979.7 लाख हो गया, जो अप्रैल 2024 में 3,916.9 लाख डॉलर था।

वहीं, इक्विटी/ऋण में निवेश के लिए प्रेषण सालाना आधार पर 105.6 प्रतिशत बढ़कर 2,03.44 करोड़ डॉलर हो गया और जमा सालाना आधार पर 29.56 प्रतिशत बढ़कर 941.5 अरब डॉलर हो गया। अचल संपत्ति की खरीद के लिए प्रेषण सालाना आधार 92.71 प्रतिशत बढ़कर 446.9 लाख डॉलर हो गया, जो पहले 231.9 लाख डॉलर था।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement