facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

Retail Inflation: त्योहारों से पहले आम आदमी के लिए गुड न्यूज, सितंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर हुई 5.02 फीसदी

Advertisement

अगस्त में यह 6.83 फीसदी थी। इससे पहले जुलाई में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्चस्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गयी थी।

Last Updated- October 12, 2023 | 6:12 PM IST
India Inflation

Retail Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 5.02 फीसदी के स्तर पर आ गई है। जो तीन महीने का सबसे निचला स्तर है। अगस्त में यह 6.83 फीसदी थी। जबकि पिछले साल सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.41 फीसदी रही थी।

इससे पहले जुलाई में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्चस्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गयी थी। जून में खुदरा महंगाई दर 4.87 फीसदी थी।

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में खाद्य महंगाई दर 6.5 फीसदी के स्तर पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 9.94 फीसदी था।

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 5.4 फीसदी रहने का अनुमान रखा है। दूसरी तिमाही में इसके 6.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 5.7 फीसदी तथा चौथी तिमाही में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में मुद्रास्फीति 5.2 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया था।

औद्योगिक उत्पादन अगस्त महीने में 10.3 प्रतिशत बढ़ा

देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) अगस्त महीने में 10.3 प्रतिशत बढ़ा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार पर मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल इसी महीने में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन अगस्त, 2023 में 9.3 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं खनन उत्पादन में 12.3 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। पिछले साल की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही थी।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement